Traffic Rules: अपनी सुविधा के लिए लोग कार खरीदते हैं। कोई दफ्तर जाने के लिए, कोई टूर पर जाने के लिए तो कोई अपनी अन्य सुविधाओं के लिए कार खरीदता है। अगर आप कार चलाते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। कार में सीट बेल्ट न पहनने, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने जैसी अन्य चीजों के लिए चालान कटता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप धूम्रपान करते हुए गाड़ी चलाते हैं तो क्या आपका चालान कट सकता है या नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"66dff584c57eccb9a60adfe9","slug":"rule-for-car-traffic-police-issue-you-a-challan-for-smoking-in-the-car-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या कार चलाते हुए पी सकते हैं सिगरेट या लगता है जुर्माना? यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या कार चलाते हुए पी सकते हैं सिगरेट या लगता है जुर्माना? यहां जानें नियम
Tue, 10 Sep 2024 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
क्या कार में धूम्रपान कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
क्या कार में धूम्रपान कर सकते हैं?
- फोटो : FREEPIK
क्या कहता है नियम?
- जैसा कि अगर आप अपनी कार में शराब पीते हुए पाए जाते हैं या फिर आप शराब का सेवन करके कार चला रहे हैं, तो भी आपका चालान काटा जाता है। ठीक ऐसे ही अगर आप कार में बैठकर धूम्रपान करते हुए पकड़े जाते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।
क्या कार में धूम्रपान कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- सबसे पहले तो ये जान लें कि कार के अंदर शराब पीना और धूम्रपान करना मोटर व्हीकल एक्ट की धारा DMVR 86.1(5)/177 के तहत कानूनन जुर्म है। आप पब्लिक प्लेस में या अपनी कार में भी सिगरेट नहीं पी सकते। अगर आप कार में धूम्रपान करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपका चालान काटा जा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कार में धूम्रपान कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
जुर्माना लगता है
- कार में धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर दो तरह से चालान कटता है। एक तो अगर आप कार या किसी पब्लिक प्लेस में बैठकर पहली बार धूम्रपान करते हुए पकड़े जाते हैं, तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 86.1(5)/177 के तहत 100 रुपये चालान कटता है
- जबकि, अगर आप ऐसा करते हुए दूसरी बार पकड़े जाते हैं तो आपका 300 रुपये का चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन
क्या कार में धूम्रपान कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- आपको यहां पर ये भी समझना होगा कि ऐसा नियम क्यों बनाया गया है। दरअसल, कार में बैठकर धूम्रपान करने पर रोक इसलिए है ताकि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान को रोका जा सके। इसलिए आप कार में बैठकर सिगरेट आदि पीने से बचें, ताकि आपका चालान न कटें।