Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024 From Ahmedabad Check Complete Details Here
{"_id":"66decec9aed16918030d73f4","slug":"irctc-shimla-manali-and-chandigarh-tour-package-2024-from-ahmedabad-check-complete-details-here-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024: अगर आप सितंबर महीने में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाया जाएगा। शिमला, मनाली और चंडीगढ़ की गिनती भारत के प्रमुख पर्यटन शहरों में की जाती है।
शिमला और मनाली का प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा। शिमला और मनाली के हरे भरे जंगल, पहाड़ और खूबसूरत देवदार के पेड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। सुहावने मौसम के साथ बर्फ से ढके यहां के पहाड़ों का नजारा काफी देखने लायक होता है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के शिमला, मनाली और चंडीगढ़ टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024
- फोटो : istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SHIMLA MANALI AND CHANDIGARH है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा।
3 of 5
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024
- फोटो : istock
इस पैकेज का कोड WAR018 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 सितंबर, 2024 को अहमदाबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज के तहत आपको चंडीगढ़, कुफरी, कुल्लू, मनाली और शिमला घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Shimla, Manali And Chandigarh Tour Package 2024
- फोटो : Istock
अगर बात किराये की करें तो 3AC कंफर्ट क्लास में अकेले यात्रा करने पर किराया 71,900 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,000 रुपये, तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,600 रुपये है। वहीं अगर आप स्लीपर कंफर्ट क्लास में यात्रा कर रहे हैं तो आपको अकेले यात्रा करने पर 68,500 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,600 रुपये, तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 29,300 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।