फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Window Vs Split AC: विंडो या स्प्लिट? जानिए कौन सा एसी आपके कमरे के लिए है बेहतर

Sat, 22 Mar 2025 04:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

Window Vs Split AC: अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि आपके लिए विंडो या स्प्लिट एसी में कौन सा बेहतर है?

विज्ञापन
Window Vs Split AC Difference Know Which One Is Better For You
Window Vs Split AC - फोटो : Freepik

Window Vs Split AC: गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दिया है। कई घरों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा चलाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। गर्मी के साथ-साथ लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। हालांकि, एसी खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।



अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि आपके लिए विंडो या स्प्लिट एसी में कौन सा बेहतर है? इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि विंडो या स्प्लिट एसी में आपके लिए कौन सा एसी खरीदना बेहतर रहेगा?

Window Vs Split AC Difference Know Which One Is Better For You
Window Vs Split AC - फोटो : Freepik

विंडो एसी की तुलना में स्प्लिट एसी की कीमत ज्यादा होती है। विंडो एसी का इंस्टॉलेशन आसान होता है। वहीं स्प्लिट एसी का इंस्टॉलेशन थोड़ा जटिल होता है। विंडो एसी शोर करते हैं, वहीं स्प्लिट एसी शांत होते हैं। 

Window Vs Split AC Difference Know Which One Is Better For You
Window Vs Split AC - फोटो : Freepik

विंडो एसी स्प्लिट एसी की तुलना में बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। विंडो एसी छोटे कमरे के लिए अच्छे होते हैं। वहीं स्प्लिट एसी बड़े कमरों के लिए सही होता है। 

PM Kisan Yojana: कब तक किसानों के खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Window Vs Split AC Difference Know Which One Is Better For You
Window Vs Split AC - फोटो : Freepik

अगर आपका बजट कम है और कमरे में खिड़की उचित जगह पर है तो आप विंडो एसी लगवा सकते हैं। विंडो एसी लगवाने में इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस खर्चा भी कम आता है। विंडो एसी छोटे कमरे के लिए उपयुक्त होता है। 

विज्ञापन
Window Vs Split AC Difference Know Which One Is Better For You
Window Vs Split AC - फोटो : Freepik

अगर आपका कमरा (150-400 स्क्वायर फीट) बड़ा है तो आप अपने घर में स्प्लिट एसी लगवा सकते हैं। आपका बजट अच्छा है और आप आधुनिक और स्टाइलिश एसी अपने घर पर लगवाना चाहते हैं तो स्प्लिट एसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed