फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब तक किसानों के खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sat, 22 Mar 2025 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date And Update News In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

भारत सरकार ने देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए साल 2019 में एक शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में 19 किस्तों के पैसे भेज चुकी है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजती है। 19वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी की थी। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date And Update News In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को जारी हुए लगभग एक महीने होने को जा रहे हैं, ऐसे में देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार योजना की 20वीं किस्त को कब तक जारी कर सकती है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date And Update News In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। 

Investment Tips: 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में अपने लिए इकट्ठा कर सकते हैं करीब 53 लाख, समझिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date And Update News In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसको लेकर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के किस्त के पैसे हर चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date And Update News In Hindi
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

इस कारण संभावना जताई जा रही है केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून महीने में जारी कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed