फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशीन में धुले कपड़े घंटों पड़े रहते हैं? जान लें इससे कपड़ों और मशीन पर क्या होगा असर

Tue, 15 Sep 2026 04:56 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद उन्हें घंटों तक अंदर ही छोड़ देना आम आदत है। लेकिन ऐसा करने से कपड़ों में सीलन और बदबू आने लग सकती है। लंबे समय तक गीले कपड़े पड़े रहने से मशीन के अंदर भी नमी और गंदगी जमा होने का मौका मिलता है।

 

विज्ञापन
Why You Should Not Leave Wet Clothes Inside the Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर भूल जाते हैं? - फोटो : AI

आजकल ज्यादातर लोगों की कोशिश रहती है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर दूसरा काम निपटा लिया जाए। परेशानी तब होती है जब मशीन का काम पूरा होने के बाद कपड़े निकालना याद ही नहीं रहता। कई बार कपड़े दो-तीन घंटे तो कभी पूरी रात मशीन के अंदर पड़े रह जाते हैं। गीले कपड़ों को बंद मशीन के अंदर लंबे समय तक छोड़ने से उनमें अजीब सी बदबू आने लग सकती है। खासकर गर्म और नमी वाले मौसम में यह परेशानी ज्यादा महसूस हो सकती है। कपड़े बाहर निकालने के बाद भी अगर उनमें गंध बनी हुई है तो उन्हें दोबारा धोना पड़ सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Why You Should Not Leave Wet Clothes Inside the Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर भूल जाते हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड

मशीन के अंदर भी बढ़ सकती है नमी
गीले कपड़े मशीन के ड्रम में लंबे समय तक पड़े रहने से अंदर का माहौल नम बना रहता है। अगर हर बार धुलाई के बाद मशीन का दरवाजा या ढक्कन बंद कर दिया जाए तो अंदर की नमी आसानी से बाहर नहीं निकलती।लऐसी जगह पर समय के साथ साबुन की परत, गंदगी और नमी जमा हो सकती है। इससे मशीन के अंदर बदबू आने की समस्या बढ़ सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ घंटे कपड़े छोड़ देने से मशीन खराब हो जाएगी, लेकिन इसे रोज की आदत बनाना सही नहीं है।

Why You Should Not Leave Wet Clothes Inside the Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर भूल जाते हैं? - फोटो : Amar Ujala

कपड़े निकालने के बाद ये काम जरूर करें
मशीन का चक्र पूरा होते ही कोशिश करें कि कपड़े जल्द से जल्द बाहर निकाल लें। उन्हें अच्छी तरह झटककर फैलाएं और कपड़ों को सूखने के लिए ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे। कपड़े निकालने के बाद मशीन का दरवाजा या ढक्कन कुछ समय के लिए खुला छोड़ना भी अच्छा रहता है। इससे अंदर की बची हुई नमी को बाहर निकलने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why You Should Not Leave Wet Clothes Inside the Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर भूल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock

रबर की सील को करते रहे साफ
साथ ही डिटर्जेंट डालने वाली जगह और रबर की सील, अगर आपकी मशीन में है, उन्हें भी समय-समय पर साफ करते रहें। रबर की सील के अंदर पानी या गंदगी जमा हो तो कपड़े निकालने के बाद उसे सूखे कपड़े से पोंछ सकते हैं।

विज्ञापन
Why You Should Not Leave Wet Clothes Inside the Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर भूल जाते हैं? - फोटो : AI

अगर कपड़ों में बदबू आ जाए तो?
अगर कपड़े मशीन में काफी देर पड़े रह गए हैं और उनमें बदबू आने लगी है तो उन्हें दोबारा धोना बेहतर है। सिर्फ धूप में सुखाने से हर बार गंध पूरी तरह खत्म हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए मशीन में कपड़े डालने के बाद टाइमर या फोन में रिमाइंडर लगा लेना आसान तरीका हो सकता है। इससे धुलाई खत्म होने के बाद कपड़े निकालना याद रहेगा और मशीन की सफाई भी बनी रहेगी।

काम की बात: फ्रिज में पानी प्लास्टिक या कांच की बोतल में से किसमें रखना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते सही जवाब

खाताधारक की मौत के बाद बैंक से कैसे निकालें पैसा? जानें नॉमिनी और लीगल वारिस के नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed