फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसे के बाद बीमा क्लेम पाने के लिए तुरंत क्या करें और क्या न करें? जानिए सही नियम

Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

Road Accident Insurance Claim Rules: अक्सर ऐसा होता है कि सड़क दुर्घटना होने के बाद बहुत से लोगों से जाने-अनजाने में कुछ गलती हो जाती है, जिससे इंश्योरेंस क्लेम लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
What to Do and Not Do for Motor Insurance Claim After Road Accident in hindi
सड़क हादसा इंश्योरेंस क्लेम नियम - फोटो : AI

Car Accident Insurance Claim Process: सड़क दुर्घटना होना अपने आप में बेहद दुखद घटना है, ऐसे आपातकालीन स्थिति में लोगों का घबराना स्वभाविक है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग घबराकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बाद में उनका बीमा क्लेम या तो रिजेक्ट हो जाता है या क्मेल मिलने में परेशानी होती है।



हादसे के बाद तुरंत सही कदम उठाना और गलतियों से बचना बेहद जरूरी है ताकि इंश्योरेंस कंपनी बिना किसी अड़चन के गाड़ी के नुकसान या इलाज का पूरा पैसा दे। अगर आप मोटर बीमा का क्लेम आसानी से पाना चाहते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एक्सीडेंट होने पर तुरंत क्या करें और क्या न करें।

What to Do and Not Do for Motor Insurance Claim After Road Accident in hindi
हादसे के बाद तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : AdobeStock

हादसे के बाद तुरंत करें ये जरूरी काम

  • दुर्घटना होते ही सबसे पहले खुद को और दूसरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। इसके बाद तुरंत घटनास्थल और क्षतिग्रस्त गाड़ियों की साफ फोटो और वीडियो ले लें।
  • दुर्घटना की स्थिति और स्थानीय नियमों के अनुसार जरूरत होने पर पुलिस को सूचना दें और पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएं।
  • इसके साथ ही अपनी इंश्योरेंस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके हादसे की पूरी जानकारी दें और क्लेम नंबर ले लें।
What to Do and Not Do for Motor Insurance Claim After Road Accident in hindi
भूलकर भी न करें ये 3 बड़ी गलतियां - फोटो : AdobeStock

भूलकर भी न करें ये 3 बड़ी गलतियां

  • क्लेम पाने के लिए कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
  • इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर की जांच से पहले अपनी गाड़ी को किसी भी लोकल गैराज में रिपेयर के लिए न भेजें।
  • दूसरी बड़ी गलती यह है कि हादसे के बाद अगर आप गाड़ी का इंजन जबरन स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे, तो क्लेम खारिज हो सकता है।
  • तीसरी बात, दूसरी पार्टी से मौके पर कोई भी आपसी समझौता या पैसे का लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do and Not Do for Motor Insurance Claim After Road Accident in hindi
क्लेम के लिए संभाल कर रखें ये दस्तावेज - फोटो : AdobeStock

क्लेम के लिए संभाल कर रखें ये दस्तावेज

  • बीमा कंपनी में क्लेम फाइल करते समय सही कागजात जमा करना अनिवार्य होता है।
  • इसके लिए क्लेम फॉर्म के साथ गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी और पुलिस एफआईआर की कॉपी तैयार रखें।
  • अगर हादसे में कोई घायल हुआ है, तो अस्पताल के सभी मेडिकल बिल और पर्चे भी संभाल कर रखें।
  • सही दस्तावेज होने पर क्लेम की प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है।
विज्ञापन
What to Do and Not Do for Motor Insurance Claim After Road Accident in hindi
कैशलेस और रीइम्बर्समेंट का तरीका समझें - फोटो : AdobeStock

कैशलेस और रीइम्बर्समेंट का तरीका समझें

  • अगर आप कंपनी के नेटवर्क गैराज में गाड़ी ठीक कराते हैं, तो आपको कैशलेस सुविधा मिलती है और कंपनी सीधे गैराज को भुगतान कर देती है।
  • वहीं गैर-नेटवर्क गैराज में काम कराने पर आपको पहले खुद भुगतान करना पड़ता है और बाद में बिल जमा करके पैसे रीइम्बर्स कराने होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed