गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए कूलर का इस्तेमाल आम है। लोग कूलर से ठंडी हवा मिल सके, इसके लिए इसमें पानी डालते हैं। कई लोग ठंडा पानी तो कई लोग तो कूलर में बर्फ तक डालते हैं।
{"_id":"6aa8f99f5810c675f40c8346","slug":"alum-in-cooler-water-know-the-scientific-benefits-cooler-mein-fitkari-dalane-ka-fayada-kya-hai-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: कूलर के पानी में फिटकरी डालने का क्या है फायदा? समझें इसके पीछे का विज्ञान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: कूलर के पानी में फिटकरी डालने का क्या है फायदा? समझें इसके पीछे का विज्ञान
Tue, 15 Sep 2026 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:24 PM IST
सार
कूलर अच्छे से ठंडा कर सके जिसके लिए लोग कूलर में पानी डालते हैं, लेकिन क्या आपने कूलर में फिटकरी डालने के बारे में सुना है?
विज्ञापन
कूलर में क्या है फिटकरी डालने का फायदा?
- फोटो : Amar Ujala AI
कूलर में क्या है फिटकरी डालने का फायदा?
- फोटो : Freepik
कूलर में फिटकरी डालने का वैज्ञानिक कारण क्या है?
- ये बात कम लोग जानते हैं कि फिटकरी एक ऐसा रासायनिक पदार्थ है जिसका इस्तेमाल पानी को साफ करने की प्रक्रिया में किया जाता है
- इसका मुख्य वैज्ञानिक फायदा पानी में मौजूद बहुत छोटे निलंबित कणों को एक-दूसरे के साथ जोड़कर भारी फ्लोक बनाने में मदद करना है जिसे coagulation और flocculation की प्रक्रिया कहा जाता है
कूलर में क्या है फिटकरी डालने का फायदा?
- फोटो : एआई जनरेटेड
गंदगी को नीचे बैठाने में मदद
- पानी में मौजूद मिट्टी और दूसरे बारीक कण कई बार इतने छोटे होते हैं कि आसानी से नीचे नहीं बैठते
- ऐसे में फिटकरी इन कणों को आपस में जोड़ने में मदद कर सकती है
- इससे पानी देखने में पहले की तुलना में साफ दिखाई दे सकता है
- यही वजह है कि पानी के उपचार में एल्युमिनियम आधारित coagulants का इस्तेमाल किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर में क्या है फिटकरी डालने का फायदा?
- फोटो : एआई जनरेटेड
कूलर में फिटकरी का क्या फायदा है?
- कूलर का पानी हवा के संपर्क में रहता है जिसकी वजह से इस दौरान उसमें धूल और दूसरी गंदगी पहुंच सकती है
- फिटकरी ऐसी निलंबित गंदगी को नीचे बैठाने में मदद कर सकती है
- इससे कूलर के पानी में तैरती गंदगी कम दिखाई दे सकती है
विज्ञापन
कूलर में क्या है फिटकरी डालने का फायदा?
- फोटो : AI Generated
कीटाणुओं के मामले में सावधानी जरूरी
- फिटकरी को पानी साफ करने वाला coagulant माना जाता है, लेकिन इस पानी को पूरी तरह कीटाणुरहित करने का ऑप्शन समझा नहीं जा सकता
- ये बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने के लिए भरोसेमंद कीटाणुनाशक विधि नहीं है
- इसलिए कूलर में फिटकरी डालने के बावजूद पानी को नियमित रूप से बदलना और टंकी की सफाई करना जरूरी है
नोट:- कूलर में ज्यादा फिटकरी नहीं डालनी चाहिए और इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। वरना अधिक फिटकरी डालने से पानी की रासयनिक गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।