Aadhaar Card Address Change Online Rules: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड में घर का पता बदलना बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आधिकारिक पोर्टल के जरिए लोग बिना किसी केंद्र पर गए घर बैठे ही अपना एड्रेस अपडेट कर लेते हैं। लेकिन अक्सर छोटी-छोटी गलतियों और असावधानी के कारण आवेदन खारिज हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
{"_id":"6aa93adf87570a53ea077062","slug":"important-rules-for-online-aadhaar-card-address-change-and-rejection-reasons-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड का एड्रेस ऑनलाइन बदलते समय किन बातों का रखें ध्यान? जानें रिजेक्ट होने के कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आधार कार्ड का एड्रेस ऑनलाइन बदलते समय किन बातों का रखें ध्यान? जानें रिजेक्ट होने के कारण
Tue, 15 Sep 2026 06:02 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:02 PM IST
सार
Reasons For Aadhaar Address Update Rejection: आधार कार्ड में अब पता अपडेट करना काफी आसान हो गया है, बहुत से लोग अब घर बैठे ऑनलाइन ही आधार में पता अपडेट कर लेते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन आधार अपडेट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना एड्रेस अपडेट रिजेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
आधार कार्ड एड्रेस ऑनलाइन अपडेट
- फोटो : AI
वैध सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट का ही करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
वैध सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट का ही करें इस्तेमाल
- ऑनलाइन एड्रेस बदलते समय सबसे मुख्य ध्यान वैलिड प्रूफ ऑफ एड्रेस यानी वैध पते के प्रमाण पत्र पर देना होता है।
- यूआईडीएआई द्वारा स्वीकृत दस्तावेजों की सूची में शामिल सरकारी कागज जैसे बिजली का बिल, पासपोर्ट, बैंक पासबुक या राशन कार्ड ही अपलोड करें।
- जो भी दस्तावेज आप दे रहे हैं, उस पर आपका नाम और नया पता बिल्कुल साफ और स्पष्ट दर्ज होना चाहिए।
नाम और स्पेलिंग में न होने दें कोई गलती
- फोटो : Adobe Stock
नाम और स्पेलिंग में न होने दें कोई गलती
- आवेदन खारिज होने का एक बड़ा कारण नए पते और अपलोड किए गए दस्तावेज के नाम में अंतर होना है।
- जो पता आप ऑनलाइन फॉर्म में टाइप कर रहे हैं, उसकी स्पेलिंग आपके जमा किए गए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
- फॉर्म भरते समय मकान नंबर, गली, पिन कोड और लैंडमार्क जैसी जानकारियों में जरा सी भी गलती आवेदन को तुरंत निरस्त करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साफ और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ही करें अपलोड
- फोटो : Freepik
साफ और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ही करें अपलोड
- दस्तावेज की फोटो खींचते या स्कैन करते समय उसकी क्वालिटी का पूरा ध्यान रखें।
- किसी भी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अपलोड करने के बजाय हमेशा उसके ओरिजिनल (मूल) पेपर को ही रंगीन में स्कैन करके अपलोड करें।
- अगर अपलोड की गई फाइल धुंधली, कटी हुई या पढ़ने योग्य नहीं होगी, तो यूआईडीएआई के अधिकारी जांच के दौरान आपके आवेदन को सीधे रिजेक्ट कर देंगे।
विज्ञापन
आवेदन स्टेटस चेक करें और सही तरीका अपनाएं
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन स्टेटस चेक करें और सही तरीका अपनाएं
- फॉर्म भरने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलता है।
- इस नंबर की मदद से आप समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति यानी स्टेटस जरूर ट्रैक करते रहें।
- अगर आपका आवेदन किसी वजह से खारिज हो जाता है, तो उसमें दिए गए कारण को समझें और सही दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन करें ताकि आपका नया पता बिना किसी रुकावट के अपडेट हो सके।