फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: एसी को 24 डिग्री पर चलाना क्यों है जरूरी और क्या हैं इसके फायदे? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Mon, 02 May 2022 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 May 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
why you should keep the ac at 24 degree celsius and benefits
एसी को 24 डिग्री पर चलाने के फायदे - फोटो : Pixabay

गर्मियों का मौसम आते ही लोग काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को पसीना आता है और वो कुछ भी ठीक से कर नहीं पाते हैं। आए दिन तापमान 40 के पार ही नजर आता है और मौजूदा समय में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। गर्मी जोरों पर है और लोग इससे बचने के लिए तरीके खोज रहे हैं। इस तेज गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में एसी लगवाते हैं, ताकि उन्हें जलती चुभती गर्मी में राहत मिल सके। जैसे ही घर आओ तो एसी को चालू करो और थोड़ी देर में कमरा ठंडा हो जाता है। हालांकि, एसी चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा जरूर आता है। वहीं, देखने को मिलता है कि लोग एसी चालू करते ही उसका तापमान 16 या 18 डिग्री कर देते हैं। जबकि 24 डिग्री पर एसी चलाने के अपने कई फायदे और ये जरूरी भी है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

why you should keep the ac at 24 degree celsius and benefits
एसी को 24 डिग्री पर चलाने के फायदे - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से एसी का डिफॉल्ट टेम्परेचर 24 डिग्री रखने का सुझाव दिया गया था। इसके पीछे उन्होंने वजह दी थी कि ऐसा करने से ऊर्जा की खपत में तो बचत होगी, साथ ही साल भर में एक घर का बिजली का बिल 4 हजार रुपये तक कम आएगा।
why you should keep the ac at 24 degree celsius and benefits
एसी को 24 डिग्री पर चलाने के फायदे - फोटो : Pixabay

ये हैं इसके फायदे:-

बिजली की बचत

  • अगर आप एसी को 24 डिग्री पर चलाते हैं, तो इससे आपका बिजली का बिल कम आता है। वहीं, अगर आप एसी को 18 या 16 डिग्री पर चलाते हैं, तो इससे आपका बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। इसलिए 24 डिग्री टेम्परेचर पर ही एसी को चलाना फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why you should keep the ac at 24 degree celsius and benefits
एसी को 24 डिग्री पर चलाने के फायदे - फोटो : Pixabay

कंप्रेसर पर कम असर

  • अगर एसी को आप 18 डिग्री पर चलाएंगे, तो इससे कमरे के 40 डिग्री के तापमान को कम करने के लिए लगातार कंप्रेसर को चलना पड़ेगा। जबकि अगर आप इसे 24 डिग्री पर चलाते हैं, तो जैसे ही कमरे का तापमान 24 डिग्री पहुंचेगा, एसी का कंप्रेसर चलना बंद हो जाएगा और फिर इसका बस फैन चलेगा। वहीं, जब तापमान बढ़ेगा, तो कंप्रेसर फिर से चलने लगेगा। इससे कंप्रेसर पर कम असर पड़ता है।
विज्ञापन
why you should keep the ac at 24 degree celsius and benefits
एसी को 24 डिग्री पर चलाने के फायदे - फोटो : Istock

लंबी लाइफ

  • ऐसे में जब कंप्रेसर का कम इस्तेमाल होगा, तो जाहिर है कि इससे कंप्रेसर की लाइफ अच्छी होगी। वारंटी के बाद अगर कंप्रेसर खराब हो जाए, तो अच्छा खासा खर्चा करना पड़ता है। इसलिए एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाकर आप कंप्रेसर को भी सुरक्षित रख सकते हैं और इसकी लाइफ लंबी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed