फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आप जुड़ना चाहते हैं आयुष्मान योजना से? मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें जुड़ने का तरीका

Tue, 17 Jun 2025 06:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banwayein: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। पात्र लोग आवेदन कर सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
ABY Registration Process how to apply for ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com

Ayushman Card Registration Process In Hindi: जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग जरूरतमंद हैं उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इनके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं और इन योजना के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानामंत्री आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए। 



इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनते हैं और फिर इन कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। आयुष्मान कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि इसका तरीका क्या है। तो चलिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जानते हैं...

ABY Registration Process how to apply for ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दो तरीके से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

ऑनलाइन तरीका:-

स्टेप 1

  • आप अगर खुद से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान योजना की आधिकारिक एप को इंस्टॉल करना है
  • फिर इस एप में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन कर लें
ABY Registration Process how to apply for ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • एप पर लॉगिन करने के बाद आपको यहां पर 'बेनिफिशियरी लिस्ट' में जाना होता है
  • यहां पर इस लिस्ट में आपको अपना नाम सर्च करना है
  • नाम मिलने के बाद आपको आधार कार्ड की ई-केवाईसी करनी होती है
  • फिर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और स्क्रीन पर दिखता है
  • आपको इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY Registration Process how to apply for ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन तरीका:-

स्टेप 1

  • आप अगर खुद से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना होता है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • ऐसे में अधिकारी सबसे पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं
विज्ञापन
ABY Registration Process how to apply for ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो प्रोसेस को आगे बढ़ा जाता है और आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
  • इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
  • आपको इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना होता है और फिर आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed