आपने अक्सर ट्रेनों व स्टेशनों पर 'रेलवे की संपत्ति आपकी संपत्ति है' लिखा हुआ जरूर देखा होगा। इस स्लोगन को कुछ लोग ज्यादा ही सीरियस ले लेते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं कि कुछ लोग भारतीय रेलवे की संपत्तियों को भी चुरा कर ले जाते हैं। इस बात को आप 10 साल पहले हुई एक घटना से समझिए, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल को बिना लॉक किए बगैर सेंट्रिंग में छोड़ दिया गया था। जिसके बाद चोरों ने ट्रेनों से बल्ब, पंखे और पैंट्री कार से फ्रिज वगैरह भी चुरा लिए थे। ऐसे एक नहीं बल्कि अनगिनत मामले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने एक नई तरकीब निकाली है। जिसके बाद लोग चाह कर भी ट्रेनों में से पंखे की चोरी नहीं कर पाते। दरअसल, ट्रेनों में लगे पंखे चोरी करने के बाद किसी काम के नहीं रह जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन पंखों को कुछ इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह जब तक ट्रेन में लगे होंगे तभी तक काम करते हैं। इसे घरों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
Indian Railway: इस वजह से ट्रेनों में पंखों को नहीं कर सकता कोई चोरी, जानें इस खास तकनीक के बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन