{"_id":"61b9ce3db8e3671c6210369d","slug":"pf-account-holders-add-nominee-and-file-income-tax-return-before-31st-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की खबर: आईटीआर फाइल करने से लेकर पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने तक, 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूरत की खबर: आईटीआर फाइल करने से लेकर पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने तक, 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
साल 2021 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के 15 दिन निकल गए हैं। अब आपके पास बचे हैं सिर्फ 15 दिन। इन 15 दिनों के अंदर आपको कई जरूरी कामों को हर हाल में निपटा लेना हैं। अगर निश्चित तारीख के पहले आपने इन कामों को नहीं निपटाया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो 31 दिसंबर से पहले कर दें। वहीं ईपीएफओ ने इस महीने के आखिर तक पीएफ खाताधारकों को नॉमिनी जोड़ने को कहा है। अगर आपने अभी अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो उसे भी जल्दी से जोड़ लें। आज इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही 4 काम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको इस महीने करने हैं...
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें
फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है, इसलिए समय रहते ITR फाइल कर लें। समय से ITR दाखिल नहीं करने पर आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा नोटिस आने का डर भी नहीं रहता।
2 of 4
31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पिक्साबे
पीएफ अकाउंट होल्डर्स जोड़ लें नॉमिनी
अगर आप पीएफ अकाउंट होल्डर हैं तो 31 दिसंबर से पहले नॉमिनी जोड़ लें। 31 दिसंबर तक आपने अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी ऐड नहीं किया तो आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है।
3 of 4
31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
ऑडिट रिपोर्ट फाइल करना
ऐसे बिजनेस मैन जिनकी सालाना कमाई 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न के साथ ऑडिट रिपोर्ट भी फाइल करनी होती है। इसके लिए भी आपके पास बस दिसंबर भर का टाइम बचा है। 31 दिसंबर से पहले ऑडिट रिपोर्ट भी फाइल करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कम ब्याज पर होम लोन के लिए अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा ने त्योहारी सीजन में होम लोन ब्याज दर को घटाकर 6.50% कर दिया है। ऐसे में आप सस्ते दर पर होम लोन ले सकते हैं। इस ऑफर का फायदा 31 दिसंबर तक मिलेगा। ऐसे में अगर आप होम लोन लेने के लिए सोच रहे हैं तो तो 31 दिसंबर तक अप्लाई करने पर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।