{"_id":"68e8cf9519bb25394f05dee9","slug":"why-gold-price-is-increasing-know-key-reason-behind-the-rise-2025-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Price Increasing: सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, जानिए क्यों हो रही इसमें लगातार वृद्धि?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold Price Increasing: सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, जानिए क्यों हो रही इसमें लगातार वृद्धि?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:02 PM IST
सार
Gold Price News: यही चीज जनवरी 2008 से लेकर अगस्त 2011 के बीच भी देखने को मिली थी, उस दौरान सोने की कीमतों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके अलावा जनवरी से अगस्त 2020 के बीच भी सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली थी।
विज्ञापन
1 of 5
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Why gold price is increasing: पिछले पांच वर्षों से सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। वहीं इस साल सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड हाई लगाकर निवेशकों को चौंकाने का काम किया है। सोने की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि भारत में यह आम आदमी की पहुंच से भी बाहर चली गई हैं। इस साल सोने की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है।
यही चीज जनवरी 2008 से लेकर अगस्त 2011 के बीच भी देखने को मिली थी, उस दौरान सोने की कीमतों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके अलावा जनवरी से अगस्त 2020 के बीच भी सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली थी। अब सवाल यह है कि आखिर सोने की कीमतों में इतना इजाफा क्यों देखने को मिल रहा है? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
2 of 5
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं
- फोटो : adobe stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने पिछले एक दशक में अपने सोने के भंडार को बढ़ाया है। दुनियाभर में जिस तेजी से अस्थिरता बढ़ रही है उसे देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी कर रहा है।
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं
- फोटो : AI Image- Freepik
सितंबर, 2025 में अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। अमेरिका की कम ब्याज दरें कई बार डॉलर के कमजोर होने के कारण बनती हैं। इस कारण सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है।
ग्लोबल डेब्ट इस समय लगभग 338 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह वैश्विक जीडीपी के मुकाबले काफी अधिक है। डेब्ट बबल की वजह से निवेशक घबराए हुए हैं कि कहीं यह दुनियाभर में एक नई वित्तीय अस्थिरता को जन्म न दे दे। इस कारण सोना एक सेफ एसेट बन जाता है। इसमें जोखिम कम होता है।
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं इस समय मंदी के खतरे, वैश्विक तनाव और महंगाई से जूझ रही हैं। इस कारण बाजार में अस्थिरता का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से कई निवेशक शेयरों या बॉन्ड से पैसा निकालकर सोने की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।