फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन लोग नहीं हैं अटल पेंशन योजना के लिए पात्र? चेक करें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Sat, 24 Oct 2026 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Oct 2026 04:49 PM IST
सार

  • Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिलती है
  • इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility: Who Cannot Apply for the Scheme? Check the Rules Before Applying
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते आर्थिक तैयारी करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था काफी मददगार हो सकती है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना चलाई जाती है।



इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र और चुने गए पेंशन विकल्प के हिसाब से अगले 20 साल तक हर महीने छोटा-छोटा निवेश करता है। इसके बदले 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं? चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana Eligibility: Who Cannot Apply for the Scheme? Check the Rules Before Applying
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग नहीं जुड़ सकते अटल पेंशन योजना से?

  • अगर आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच नहीं है
  • अगर आवेदनकर्ता भारत का नागरिक नहीं है
  • अगर आप टैक्स भरते हैं यानी करदाता हैं
  • जिन लोगों के पास बैंक या डाकघर में बचत खाता नहीं है
Atal Pension Yojana Eligibility: Who Cannot Apply for the Scheme? Check the Rules Before Applying
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितना करना होता है निवेश?

  • अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने कितना प्रीमियम देना है, ये आपके द्वारा चुने गए पेंशन प्लान और आपकी उम्र पर निर्भर करता है
  • इसे आसान शब्दों में समझते हैं मान लीजिए 18 साल के किसी व्यक्ति ने 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है
  • ऐसे में उस व्यक्ति का हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility: Who Cannot Apply for the Scheme? Check the Rules Before Applying
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है
  • ऐसे में अगर वो व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन चुनता है
  • तो फिर उसका हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये होता है


नोट:- पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility: Who Cannot Apply for the Scheme? Check the Rules Before Applying
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन?

  • इस योजना से जुड़ने के लिए अपने बैंक या डाकघर में संपर्क करें, जहां आपका बचत खाता है
  • वहां संबंधित अधिकारी से अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म मांगें
  • इसके बाद आपका नाम योजना से जोड़ा जाता है और आपकी केवाईसी होती है
  • फिर आपको प्रीमियम की जानकारी देकर बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपका आवेदन कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed