Flight fares rise before diwali: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 से लेकर 20 अक्तूबर के बीच विभिन्न शहरों के फ्लाइट किराये में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस दौरान देश के बाकी शहरों से भोपाल आने वाली फ्लाइट के किराये में इजाफा हुआ है। इसके अलावा हैदराबाद, पुणे, बैंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से वापसी के फ्लाइट टिकट के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम दिनों की तुलना में किराया 50 फीसदी बढ़ गया है। त्योहार जैसे जैसे नजदीक आते हैं वैसे ही फ्लाइट टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है। इस कारण फ्लाइट टिकट की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है।
2 of 5
दिवाली से पहले बढ़ीं फ्लाइट टिकट की कीमतें
- फोटो : Adobe Stock
दिल्ली से भोपाल जाने के लिए आम दिनों में किराया 3500 रुपये से लेकर 4250 रुपये होता है। वहीं दिवाली से पहले यह किराया बढ़कर 4300 रुपये से लेकर 7960 रुपये के करीब हो गया है। वहीं मुंबई से भोपाल जाने के लिए आम दिनों में किराया 4 हजार से लेकर 4500 के बीच होता है। दिवाली से पहले यह किराया बढ़कर 6,500 रुपये से लेकर 14 हजार के करीब पहुंच गया है।
Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा
3 of 5
दिवाली से पहले बढ़ीं फ्लाइट टिकट की कीमतें
- फोटो : Adobe Stock
दिवाली से पहले दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है। 11 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक यह किराया 4,598 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये के बीच है।
Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
4 of 5
दिवाली से पहले बढ़ीं फ्लाइट टिकट की कीमतें
- फोटो : Adobe Stock
वहीं अगर रेल यात्रा की बात करें तो दिवाली और छठ पूजा से पहले कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो गई है। गोरखपुर, पटना, वाराणसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट 150 से लेकर 200 तक चली गई है।
Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
5 of 5
दिवाली से पहले बढ़ीं फ्लाइट टिकट की कीमतें
- फोटो : Adobe Stock
वहीं एसी 3 टियर में यह वेटिंग लिस्ट 40 से 65 के बीच चल रही है। यात्रियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 12 हजार स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने का फैसला लिया है। इससे कई यात्रियों को फायदा होगा।
Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा