फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Period Leave: सरकार का बड़ा एलान, नौकरीपेशा महिलाओं को हर महीने मिलेगी एक दिन की पीरियड लीव

Fri, 10 Oct 2025 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

Period leave announcement: कामकाजी महिलाओं की सेहत और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस फैसले को लिया है।

विज्ञापन
Period Leave Policy Karnataka Government Announces One Day Monthly Leave for Women Employees
नौकरीपेशा महिलाओं को मिलेगी एक दिन की पीरियड लीव - फोटो : Freepik

Government period leave policy: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार थकान महसूस होती है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार ने कामकाजी महिलाओं की सेहत और कार्यस्थल पर समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस फैसले को लिया है।



इस फैसले के अंतर्गत कर्नाटक मंत्रिमंडल ने मेन्स्ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नौकरीपेशा महिलाओं को एक दिन की पीरियड लीव दी जाएगी। खास बात यह है कि इस फैसले का लाभ सरकारी कर्मचारी महिलाओं के साथ साथ, वस्त्र उद्योग, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी फर्म और कई दूसरे क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं को मिलेगा। 

Period Leave Policy Karnataka Government Announces One Day Monthly Leave for Women Employees
नौकरीपेशा महिलाओं को मिलेगी एक दिन की पीरियड लीव - फोटो : Freepik.com

कर्नाटक राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने मंत्रिमंडल बैठके बाद इस बारे में जानकारी दी कि "मंत्रिमंडल ने परिधान से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी तक और कई दूसरे क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए महीने में एक दिन की पीरियड लीव की मंजूरी दी है।"

Flight Prices Increase: दिवाली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट टिकट के दाम, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

Period Leave Policy Karnataka Government Announces One Day Monthly Leave for Women Employees
नौकरीपेशा महिलाओं को मिलेगी एक दिन की पीरियड लीव - फोटो : Freepik.com

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कर्नाटक सरकार ने साल 2024 में एक साल में महिलाओं को 6 पीरियड लीव को दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, अब मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसे बढ़ाकर साल में 12 दिन (महीने में 1 दिन) महिलाओं को पीरियड लीव दिए जाने का फैसला लिया है। 

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Period Leave Policy Karnataka Government Announces One Day Monthly Leave for Women Employees
नौकरीपेशा महिलाओं को मिलेगी एक दिन की पीरियड लीव - फोटो : Freepik.com

बिहार में महिलाओं को हर महीने 2 दिन की पीरियड लीव मिलती है। यही नहीं कुछ समय पहले ओडिशा सरकार ने भी सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को एक दिन की पीरियड लीव दिए जाने का फैसला लिया था। 

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर पत्नी के नाम इन स्कीम्स में करें निवेश, कुछ वर्षो में जुटा सकती हैं लाखों रुपये

विज्ञापन
Period Leave Policy Karnataka Government Announces One Day Monthly Leave for Women Employees
पीसीओएस - फोटो : Freepik.com

वहीं अब कर्नाटक सरकार ने भी महिलाओं को हर महीने एक दिन पीरियड लीव दिए जाने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद कर्नाटक की गिनती भी उन कुछ राज्यों में की जाने लगी है, जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है।

Smartphone Tips: स्मार्टफोन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed