फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातभर सिर के नीचे रहने वाला तकिया दे रहा है गंध? घर की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी

Fri, 11 Sep 2026 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

Pillow Start Smelling Bad: तकिए से अजीब गंध आने लगे तो सिर्फ उसे धो देना ही काफी नहीं है। पसीना, बालों का तेल, नमी और तकिए के अंदर जमा गंदगी इसकी बड़ी वजह हो सकती है। जानिए बदबू क्यों आती है और तकिया साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
Why Does Your Pillow Start Smelling Bad Know the Reasons Before Washing It
तकिए से आने लगी है अजीब बदबू? - फोटो : AI

रात को सोते समय सिर के नीचे रखा तकिया कुछ समय बाद अजीब सी गंध देने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार लोग बदबू आते ही तकिए को पानी में डालकर धो देते हैं, लेकिन असली वजह समझे बिना ऐसा करने से परेशानी फिर लौट सकती है। खासकर गर्मी और उमस के मौसम में तकिए से गंध आने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Why Does Your Pillow Start Smelling Bad Know the Reasons Before Washing It
तकिए से आने लगी है अजीब बदबू? - फोटो : Adobe Stock

सिर का पसीना और तेल भी बन सकता है वजह
सोते समय सिर और गर्दन से पसीना निकलता है। इसके अलावा बालों और त्वचा से निकलने वाला तेल भी धीरे-धीरे तकिए के कवर और अंदर की रूई तक पहुंच सकता है। अगर तकिए का कवर लंबे समय तक नहीं बदला जाए तो इसमें पसीने और तेल की गंध जमा होने लगती है। यही वजह है कि तकिया बाहर से साफ दिखने के बावजूद बदबू दे सकता है।

Why Does Your Pillow Start Smelling Bad Know the Reasons Before Washing It
तकिए से आने लगी है अजीब बदबू? - फोटो : Adobe Stock

 नमी को हल्के में न लें
अगर कमरा ज्यादा नम रहता है या तकिया इस्तेमाल के बाद ठीक से सूख नहीं पाता तो उसमें सीलन जैसी गंध आ सकती है। गीले या नम तकिए को लगातार इस्तेमाल करने से उसकी भराव सामग्री के अंदर भी नमी बनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में सिर्फ ऊपर से कवर बदलने से गंध पूरी तरह खत्म नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Your Pillow Start Smelling Bad Know the Reasons Before Washing It
तकिए से आने लगी है अजीब बदबू? - फोटो : Adobe Stock

 बालों में लगाए जाने वाले उत्पाद भी पहुंचते हैं तकिए तक
बालों में तेल, सीरम या दूसरे उत्पाद लगाने के बाद सीधे तकिए पर सोने से इनकी कुछ मात्रा कपड़े में लग सकती है। रोज ऐसा होने पर तकिए में अलग तरह की गंध आने लगती है। इसलिए बालों में ज्यादा तेल लगाने के तुरंत बाद तकिए पर सोने से बचना बेहतर है।

विज्ञापन
Why Does Your Pillow Start Smelling Bad Know the Reasons Before Washing It
तकिए से आने लगी है अजीब बदबू? - फोटो : Adobe Stock

सिर्फ कवर धोने से काम नहीं चलेगा
अगर बदबू तकिए के अंदर तक पहुंच गई है तो केवल कवर धोने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। कवर को नियमित रूप से धोने के साथ तकिए की सफाई भी उसकी सामग्री और निर्माता के बताए तरीके के अनुसार करनी चाहिए। हर तकिए को मशीन में डालकर धोना सही नहीं होता।

तकिए को ऐसे रखें कि बदबू दोबारा न आए
तकिए को इस्तेमाल के बाद कुछ देर हवा लगने दें और उसे गीली जगह पर न रखें। कवर नियमित रूप से बदलें और तकिए को समय-समय पर अच्छी तरह सुखाएं। अगर तकिए में लगातार सीलन की गंध रहे, उसमें फफूंद के निशान दिखें या सफाई के बाद भी बदबू न जाए, तो उसे बदल देना बेहतर हो सकता है।

पीएम किसान योजना: आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये? जानिए सरकार कब जारी कर सकती है 24वीं किस्त

रसोई में इस जगह कभी न रखें ब्रेड, जल्दी सूखने और फफूंद लगने का बढ़ जाता है खतरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed