फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लश करने के बाद भी टॉयलेट का पानी घूमता रहता है? इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

Sat, 12 Sep 2026 04:11 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

Toilet Water Keep Swirling: फ्लश करने के बाद कुछ देर तक टॉयलेट का पानी घूमना सामान्य है। लेकिन अगर पानी काफी देर तक घूमता रहे, धीरे-धीरे नीचे जाए या हर बार फ्लश के बाद ऐसा हो तो टॉयलेट में किसी तरह की दिक्कत हो सकती है। इसे समय रहते समझना जरूरी है।

विज्ञापन
Why Does Toilet Water Keep Swirling After Flushing Know other Details here
फ्लश के बाद पानी रुकने का नाम नहीं लेता? - फोटो : AI

फ्लश दबाते ही टॉयलेट में तेजी से पानी आता है और फिर कटोरे से नीचे की तरफ निकलता है। इस दौरान पानी गोल-गोल घूमता हुआ दिखाई देता है। टॉयलेट का डिजाइन भी पानी को एक खास दिशा में घुमाकर बाहर निकालने के लिए बनाया जाता है। इसलिए फ्लश करने के बाद कुछ सेकंड तक पानी घूमता रहे तो यह सामान्य बात है। परेशानी तब शुरू होती है जब पानी सामान्य से ज्यादा देर तक घूमता रहे या हर बार फ्लश करने के बाद काफी समय तक शांत न हो। तो आइए जानते हैं।

Why Does Toilet Water Keep Swirling After Flushing Know other Details here
toilet hygiene - फोटो : Adobe stock

 ड्रेन में रुकावट हो सकती है वजह
अगर पानी पहले की तुलना में धीरे नीचे जा रहा है या फ्लश करने के बाद कटोरे में पानी ज्यादा देर तक घूमता रहता है तो ड्रेन में आंशिक रुकावट हो सकती है। टॉयलेट में जरूरत से ज्यादा टिश्यू पेपर या कोई ऐसी चीज चली जाने पर पानी का रास्ता थोड़ा बंद हो सकता है। ऐसी स्थिति में शुरुआत में पानी सिर्फ धीरे निकलता है, लेकिन रुकावट बढ़ने पर फ्लश करने के बाद पानी ऊपर तक आने की परेशानी भी हो सकती है।

Why Does Toilet Water Keep Swirling After Flushing Know other Details here
toilet hygiene - फोटो : Adobe stock

टैंक से लगातार पानी आ रहा है तो ध्यान दें
कई बार टॉयलेट में पानी घूमने के साथ-साथ टैंक से हल्की पानी की आवाज भी आती रहती है। इसका मतलब फ्लश टैंक में लगा पानी रोकने वाला हिस्सा ठीक से बंद नहीं हो रहा हो सकता है। ऐसे में टैंक का पानी थोड़ा-थोड़ा करके टॉयलेट में जाता रहता है। इससे पानी बेवजह खर्च होता रहता है। अगर यह आवाज लगातार सुनाई दे रही है तो टैंक के अंदर के हिस्सों की जांच करवाना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Toilet Water Keep Swirling After Flushing Know other Details here
toilet hygiene - फोटो : Adobe stock

फ्लश कमजोर होने पर भी हो सकती है दिक्कत
अगर पहले एक बार फ्लश करने पर टॉयलेट साफ हो जाता था, लेकिन अब पानी का बहाव कमजोर लग रहा है तो इसकी भी जांच जरूरी है। टैंक में पानी का लेवल कम होना, फ्लश के अंदर की खराबी या ड्रेन में रुकावट इसकी वजह हो सकती है। इसलिए सिर्फ पानी घूमने को देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ध्यान दें कि पानी कितनी देर में नीचे जाता है और फ्लश के बाद कोई आवाज लगातार तो नहीं आती।

विज्ञापन
Why Does Toilet Water Keep Swirling After Flushing Know other Details here
toilet hygiene - फोटो : Adobe stock

कब प्लंबर को बुलाना चाहिए?
अगर पानी बार-बार ऊपर आने लगे, नीचे जाने में काफी समय लगे, टैंक से लगातार पानी बहने की आवाज आए या टॉयलेट जाम होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। छोटी दिक्कत समय पर ठीक हो जाए तो आगे होने वाली बड़ी परेशानी और पानी की बर्बादी दोनों से बचा जा सकता है।

घर में बिजली का बिल अचानक बढ़ गया? मीटर रीडिंग से लेकर इन 4 चीजों को जरूर करें चेक

रात में घर से आती है खट-खट की आवाज? भूत नहीं, ये 5 चीजें हो सकती हैं जिम्मेदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
फ्लश करने के बाद कुछ देर तक टॉयलेट का पानी घूमना सामान्य है। लेकिन अगर पानी काफी देर तक घूमता रहे, धीरे-धीरे नीचे जाए या हर बार फ्लश के बाद ऐसा हो तो टॉयलेट में किसी तरह की दिक्कत हो सकती है। इसे समय रहते समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed