फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: क्या बैंक खाते में जमा पैसे सुरक्षित हैं? इन 4 बैंकिंग नियमों की जानकारी हर खाताधारक को होनी चाहिए

Sat, 12 Sep 2026 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

बैंक खाते में जमा पैसे कई नियमों के तहत सुरक्षित रहते हैं, लेकिन खाताधारक को डिपॉजिट इंश्योरेंस, निष्क्रिय खाते और अनधिकृत लेनदेन जैसे नियमों की जानकारी होना जरूरी है।

विज्ञापन
Bank Account Safety: 4 Banking Rules Every Account Holder Should Know
हर बैंक खाताधारक को पता होने चाहिए ये 4 नियम - फोटो : Amar Ujala AI

Banking Rules: बैंक खाते में पैसे जमा करके ज्यादातर लोग निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन सिर्फ पैसा जमा होना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि, खाताधारक को बैंकिंग से जुड़े कुछ जरूरी नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए।



इनमें जमा बीमा से लेकर खाते को सक्रिय रखने और अनधिकृत लेनदेन की शिकायत तक शामिल है। अगर आप भी बैंक खाताधारक हैं, तो तो आप यहां इन नियमों के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इन बैंकिंग नियमों के बारे में...

Bank Account Safety: 4 Banking Rules Every Account Holder Should Know
हर बैंक खाताधारक को पता होने चाहिए ये 4 नियम - फोटो : Adobe Stock

कौन से बैंकिंग नियम जानने जरूरी हैं?

पहला नियम

  • बैंक खाते में जमा पैसे पर खाताधारक को 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है
  • बैंक में जमा पैसे जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम यानी DICGC के तहत बीमित होते हैं
  • किसी बीमित बैंक में एक जमाकर्ता के लिए एक ही अधिकार और क्षमता में जमा मूलधन और ब्याज को मिलाकर अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है
  • इसमें सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट जैसी जमा शामिल हैं
  • सबसे खास बात ये है कि इसके लिए बैंक खाताधारक को अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता
Bank Account Safety: 4 Banking Rules Every Account Holder Should Know
हर बैंक खाताधारक को पता होने चाहिए ये 4 नियम - फोटो : Adobe Stock

दूसरा नियम

  • अगर बैंक खाते में लंबे समय तक ग्राहक की ओर से कोई लेन-देन नहीं होता है, तो खाता इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय श्रेणी में जा सकता है
  • आरबीआई के नियमों के मुताबिक, सामान्य तौर पर दो साल से अधिक समय तक ग्राहक की ओर से कोई वैध लेन-देन न होने पर खाते को इनऑपरेटिव माना जा सकता है
  • ऐसे खाते को दोबारा सक्रिय करने के लिए बैंक की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होती है
  • महत्वपूर्ण बात ये है कि इनऑपरेटिव खाते को फिर से एक्टिव करने के लिए बैंक ग्राहक से कोई चार्ज नहीं ले सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Account Safety: 4 Banking Rules Every Account Holder Should Know
हर बैंक खाताधारक को पता होने चाहिए ये 4 नियम - फोटो : Adobe Stock

तीसरा नियम

  • आपको अपने बैंक खाते में नॉमिनी जरूर दर्ज करना चाहिए
  • बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज करना बेहद उपयोगी है, क्योंकि खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी के लिए बैंक से जमा राशि का दावा करना आसान हो जाता है
  • आरबीआई ने बैंकों को नॉमिनेशन से जुड़े रिकॉर्ड को दर्ज करने और ग्राहक को इसकी लिखित पुष्टि देने के निर्देश दिए हैं
विज्ञापन
Bank Account Safety: 4 Banking Rules Every Account Holder Should Know
हर बैंक खाताधारक को पता होने चाहिए ये 4 नियम - फोटो : Adobe Stock

चौथा नियम

  • अगर आपको अपने बैंक खाते में कोई अनधिकृत लेन-देन दिखे तो तुरंत बैंक को बताएं
  • अगर खाते से ऐसा लेन-देन हो गया है जिसे आपने नहीं किया, तो बैंक को तुरंत इसकी सूचना दें
  • अगर आप समय पर बैंक को जानकारी देते हैं, तो आप आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed