गर्म तेल के छींटे उड़ने की सबसे बड़ी वजह पानी या नमी होती है। जब कड़ाही में तेल गर्म हो रहा होता है और उसमें पानी की छोटी सी बूंद भी पहुंच जाती है, तो तेज गर्मी के कारण पानी तुरंत भाप में बदलने लगता है। पानी से भाप बनने पर उसका फैलाव बहुत तेजी से होता है और वह आसपास के तेल को ऊपर की तरफ उछाल सकती है। यही कारण है कि गीली सब्जी, पानी लगी चम्मच या गीले हाथ से कोई चीज तेल में डालने पर अचानक छींटे ज्यादा उड़ते हैं। तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
तेल के छींटों से बार-बार जल जाते हैं हाथ? किचन की ये गलती तुरंत छोड़ दें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:33 AM IST
सार
Hot Oil Splashes: कड़ाही में तेल गर्म करते समय अचानक छींटे उड़ना आम बात है, लेकिन इसके पीछे एक सीधी वजह होती है। दरअसल, तेल में मौजूद या उसमें गिरने वाली थोड़ी सी नमी गर्म तेल के संपर्क में आते ही भाप में बदलती है और तेल को तेजी से ऊपर की ओर धकेल देती है। इसी वजह से हाथ और चेहरे तक गर्म तेल के छींटे पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन