फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त? जानें किन महिलाओं के अटक सकते हैं 1500 रुपये

Sun, 01 Nov 2026 06:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 01 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

  • Ladli Behna Yojana 42nd Installment: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त को लेकर कई महिलाओं के मन में सवाल है कि क्या दिवाली से पहले पैसे आ सकते हैं।
  • आइए ये भी समझते हैं कि लाभार्थी महिलाओं के 1500 रुपये अटक सकते हैं।

विज्ञापन
When Will the 42nd Installment of Ladli Behna Yojana Arrive? Know Why ₹1500 Might Get Stuck for Some Women
लाड़ली बहना योजना - फोटो : Amar Ujala

Ladli Behna 1500 Rupees Update: महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना चलाती है। यह लोकप्रिय योजना राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से 1500 रुपये की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 41 किस्तें जारी हो चुकी हैं।



पिछली किस्त मिलने के बाद अब सभी लाड़ली बहनों को इसकी अगली यानी 42वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले भुगतानों को देखते हुए नवंबर महीने में इसके आने की पूरी उम्मीद है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेती हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि किन छोटी-छोटी गलतियों या तकनीकी कमियों के कारण आपका पैसा अटक सकता है।

Trending Videos
When Will the 42nd Installment of Ladli Behna Yojana Arrive? Know Why ₹1500 Might Get Stuck for Some Women
अगली किस्त कब तक आएगी? - फोटो : AdobeStock

अगली किस्त कब तक आएगी?

  • पिछले कई महीनों से लाड़ली बहना योजना की किस्त 10 से 15 तारीख के बीच में लाभार्थी महिलाओं के खाते में जाती है।
  • मगर जिस महीने में बड़ा त्योहार होता है उस महीने पहले भी किस्त जारी हो सकती है।
  • ऐसे में देखा जाए तो इस महीने दिवाली का त्योहार है, तो उम्मीद है कि दिवाली से पहले करोड़ों महिलाओं के खाते में 1500 रुपये क्रेडिट हो जाएंगे।
  • हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
When Will the 42nd Installment of Ladli Behna Yojana Arrive? Know Why ₹1500 Might Get Stuck for Some Women
किन महिलाओं के पैसे अटकेंगे? - फोटो : AdobeStock

किन महिलाओं के पैसे अटकेंगे?

  • जिन महिलाओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है या जिनकी डीबीटी सेवा सक्रिय नहीं है, उनका पैसा तकनीकी कारणों से बीच में ही अटक सकता है।
  • इसलिए लाभार्थी ये जरूर चेक करें कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं।
  • योजना का लगातार लाभ पाने के लिए समय पर ई-केवाईसी पूरी करना अनिवार्य है।
  • अगर दस्तावेज अधूरे हैं या उसमें कोई गलती है, तो सरकार द्वारा भेजी जाने वाली सहायता राशि रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Will the 42nd Installment of Ladli Behna Yojana Arrive? Know Why ₹1500 Might Get Stuck for Some Women
खाते में गड़बड़ी का असर? - फोटो : AdobeStock

खाते में गड़बड़ी का असर?

  • बैंक खाते का बंद होना, नाम में गलती होना या दस्तावेजों का अधूरा होना भी भुगतान रुकने का मुख्य कारण बनता है।
  • इसलिए समय रहते अपनी सभी जानकारियों को सही करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
When Will the 42nd Installment of Ladli Behna Yojana Arrive? Know Why ₹1500 Might Get Stuck for Some Women
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थी क्या सावधानी रखें?
  • समस्या से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाकर अपनी स्थिति की जांच करें।
  • बैंक और आधार से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी रखकर आप बिना किसी रुकावट के अपने पैसे प्राप्त कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed