फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों से उतरते समय लगातार ब्रेक दबाना क्यों है खतरनाक? जान लें ढलान पर गाड़ी चलाने का सही तरीका

Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

Mountain Downhill Driving Safety Tips: पहाड़ों पर ड्राइविंग करते समय जब ढलान आता है तो अक्सर लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ी को न्युट्रल करके और ब्रेक के सहारे गाड़ी चलने देते हैं। मगर आपको बता दें ढलान पर गाड़ी चलाने का ये तरीका हादसे कारण बन सकता है, क्योंकि इसमें ब्रेक फेल होने का खतरा रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Why Continuous Braking on Downhill Mountain Roads Is Dangerous: Learn the Correct Engine Braking Technique
पहाड़ों पर ड्राइविंग सेफ्टी टिप्स - फोटो : AI

Mountain Downhill Driving Safety Tips: मैदानी इलाकों में गाड़ी चलाना और पहाड़ों की ढलानों पर ड्राइविंग करने के नियमों में बहुत बड़ा अंतर होता है। जब लोग पहाड़ों से नीचे की ओर उतरते हैं, तो गाड़ी की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए वे लगातार ब्रेक पेडल को दबाकर रखते हैं। देखने में यह तरीका सुरक्षित और आसान लग सकता है, लेकिन विज्ञान और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बेहद खतरनाक हो सकता है।



लगातार ब्रेक दबाए रखने से ब्रेक सिस्टम में अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जिससे अचानक ब्रेक पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं और गंभीर दुर्घटना हो सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ढलान पर यह गलती क्यों भारी पड़ती है और सही तरीका क्या है।

Trending Videos
Why Continuous Braking on Downhill Mountain Roads Is Dangerous: Learn the Correct Engine Braking Technique
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock

ओवरहीटिंग से ब्रेक पैड और डिस्क का घिसकर फेल होना

  • जब आप ढलान पर लगातार ब्रेक दबाते हैं, तो ब्रेक पैड और डिस्क के बीच भारी घर्षण होता है।
  • इससे इतना अधिक तापमान बढ़ जाता है कि ब्रेक पैड अपनी पकड़ खो देते हैं, जिसे 'ब्रेक फेड' कहा जाता है। इस स्थिति में पेडल दबाने पर भी गाड़ी नहीं रुकती।
Why Continuous Braking on Downhill Mountain Roads Is Dangerous: Learn the Correct Engine Braking Technique
ढलान पर ब्रेक फेल होने का कारण - फोटो : AI

ब्रेक ऑयल का उबलना और पेडल का ढीला पड़ना

  • अत्यधिक गर्मी के कारण ब्रेक की नलियों में बहने वाला ब्रेक ऑयल उबलने लगता है और उसमें हवा के बुलबुले बन जाते हैं।
  • इसके कारण ब्रेक पेडल एकदम हल्का पड़ जाता है और ड्राइवर कितना भी पैर दबाए, ब्रेक काम ही नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Continuous Braking on Downhill Mountain Roads Is Dangerous: Learn the Correct Engine Braking Technique
ढलान पर ब्रेक फेल होने का कारण - फोटो : AI

ढलान पर गाड़ी चलाने का सही तरीका

  • पहाड़ों से उतरते समय गाड़ी की रफ्तार को कंट्रोल करने का सबसे सुरक्षित तरीका इंजन ब्रेकिंग है।
  • इसका मतलब है कि गाड़ी को दूसरे या तीसरे जैसे छोटे गियर में डालकर चलाएं।
  • इससे इंजन खुद-ब-खुद गाड़ी की रफ्तार को एक सुरक्षित सीमा में बांधकर रखता है।
विज्ञापन
Why Continuous Braking on Downhill Mountain Roads Is Dangerous: Learn the Correct Engine Braking Technique
ढलान पर ब्रेक फेल होने का कारण - फोटो : AI

क्लच से पैर हटाएं और न्यूट्रल न करें

  • ढलान पर कभी भी गाड़ी को न्यूट्रल न करें और न ही क्लच दबाकर रखें। हमेशा उसी गियर में उतरें जिसमें आप चढ़ाई चढ़ते हैं।
  • सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही हल्का ब्रेक लगाएं ताकि ब्रेक सिस्टम को ठंडा होने का समय मिलता रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed