फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala: किन लोगों को सरकार देती है पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ? जान लें नियम

Tue, 15 Oct 2024 04:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Who will get the benefit of pm ujjwala yojala know eligibility criteria here
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Ujjwala Yojana: देश में आज भी करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। गरीबी के कारण आज भी शहरों और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं खाना बनाने के लिए लकड़ी, उपले, कोयला आदि पारंपरिक संसाधनों को उपयोग में लाती हैं। इन पारंपरिक संसाधनों को उपयोग में लाकर खाना बनाने से कई हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। इससे महिलाओं को श्वास संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन महिलाओं को पीएम उज्जवला योजना का लाभ मिलता है? आइए जानते हैं -

Trending Videos
Who will get the benefit of pm ujjwala yojala know eligibility criteria here
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलता है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं ले सकते हैं। स्कीम का लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं ही ले सकती हैं। 

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पत्नी को दें यह स्पेशल तोहफा, मिलेंगे लाखों रुपये

Who will get the benefit of pm ujjwala yojala know eligibility criteria here
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock

स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। वहीं अगर आपके पास पहले से ही एलपीजी गैस सिलेंडर है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who will get the benefit of pm ujjwala yojala know eligibility criteria here
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

Indian Railways: ट्रेन में शराब पीकर यात्रा करने पर मिल सकती है ये सजा, जरूर जान लें नियम

विज्ञापन
Who will get the benefit of pm ujjwala yojala know eligibility criteria here
PM Ujjwala Yojana - फोटो : ANI

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने जा रही हैं तो आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed