फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में शराब पीकर यात्रा करने पर मिल सकती है ये सजा, जरूर जान लें नियम

Tue, 15 Oct 2024 02:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules On alcohol and cigarettes Know Penalty And Other Details Here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों का देश की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण योगदान है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे सफर करने के लिए काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज ट्रेनों में लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है कि भारतीय ट्रेनों में कई लोग शराब पीकर यात्रा करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन में शराब पीकर यात्रा करना गैर कानूनी है। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने सख्त नियम बना रखे हैं। 

Trending Videos
Indian Railways Rules On alcohol and cigarettes Know Penalty And Other Details Here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर कोई व्यक्ति भारतीय ट्रेन में शराब पीकर यात्रा करता है या नशे की हालात में लोगों के साथ बदतमीजी या दुर्व्यवहार करता है। इस स्थिति में पकड़े जाने पर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Indian Railways Rules On alcohol and cigarettes Know Penalty And Other Details Here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के अधिनियम 1989 की धारा 145 के अंतर्गत ऐसा करता हुआ अगर कोई यात्री पकड़ा जाता है तो उसके टिकट को जब्त किया जा सकता है। इसके अलावा उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules On alcohol and cigarettes Know Penalty And Other Details Here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा उस व्यक्ति को 6 महीनों की जेल भी हो सकती है। वहीं अगर आप ट्रेन में सिगरेट पीकर सफर कर रहे हैं तो भी पकड़े जाने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। 

क्या है फोर्टिफाइड चावल? आम चावलों की तुलना में ये कैसे हैं विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर?

विज्ञापन
Indian Railways Rules On alcohol and cigarettes Know Penalty And Other Details Here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के अधिनियम 1989 की धारा 167 के अंतर्गत ट्रेन में सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लग सकता है। इसी वजह से ट्रेन के हर कोच में धुम्रपान करना मना है लिखा होता है।  

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पत्नी को दें यह स्पेशल तोहफा, मिलेंगे लाखों रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed