Ayushman Bharat Yojana: आज के समय में खुद का इलाज करवाना भी काफी महंगा नजर आता है। दरअसल, कई बीमारियां ऐसी हैं जिनके इलाज के लिए काफी पैसे चाहिए होते हैं। ऐसे में गरीब वर्ग के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग को लाभ देती है। जैसे- केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अतंर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो जुड़ सकते हैं। बस आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65891edda21dce39a800c10e","slug":"who-is-eligible-to-get-ayushman-card-check-eligibility-list-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाती है सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाती है सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ
Mon, 25 Dec 2023 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
किस का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
मिलने वाले लाभ
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए सूची में कई अस्पताल शामिल हैं।
किस का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Istock
क्या आप पात्र हैं? ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको इस आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके, तो इसके लिए पहले पात्रता चेक करनी होगी
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर ऊपर की तरफ 'Am I Eligible' का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किस का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है, जिस पर ओटीपी आएगा
- अब मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और लॉगिन कर लें
- इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले में अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
किस का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- वहीं, दूसरे विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
- अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आवेदन कर सकते हैं।