How To File Complaint Against Wrong Traffic Challan: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रैफिक नियमों को बनाया गया है। इन नियमों को बनाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। अगर कोई वाहन चालक सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है। ऐसे में उसका चालान काटा जाता है। आज के इस आधुनिक होते जमाने में अब नई तकनीकों के माध्यम से सड़क नियमों की मॉनिटरिंग करने पर विचार किया जा रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रैफिक पुलिस वाहन को रोकने की बजाए। उसकी फोटो खींचकर चालान कर देती है। कई बार फोटो में गाड़ी का नंबर स्पष्ट तौर पर नहीं दिखता है। ऐसे में जिस व्यक्ति का चालान कटना होता है। उसकी जगह किसी और का चालान कट जाता है। अगर आपका भी ट्रैफिक पुलिस ने गलत चालान काट दिया है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस तरह के चालान से बच सकते हैं -
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस अगर काट दे गलत चालान तो क्या करें?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन