फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Yojana: एक क्लिक में यहां जानें क्या आपको भी हर महीने मिल सकते हैं एक हजार रुपये या नहीं

Tue, 07 Mar 2023 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Mar 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Who is Eligible for MP Ladli Behna Yojana Know Scheme Full Details
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Istock

Ladli Behna Yojana: हमारे देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही योजनाओं के ऊपर करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। जहां एक तरफ केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए योजनाओं को चलाती है, तो वहीं राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। जैसे हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को राज्य की पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपये दिए जाएंगे और इन पैसों को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Who is Eligible for MP Ladli Behna Yojana Know Scheme Full Details
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Istock

क्या है लाडली बहन योजना?

  • दरअसल, इस योजना को मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, ताकि प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक मदद हो सके जिससे वो सशक्त बन सके। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये देने का प्रावधान है।
Who is Eligible for MP Ladli Behna Yojana Know Scheme Full Details
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock

किसे मिल सकता है लाभ?

  • इस योजना में पात्र महिलाओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें पहली वो महिलाएं हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
  • दूसरी वो महिलाएं हैं जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन हैं। जबकि तीसरी कैटेगरी में वो महिलाएं हैं जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये या उससे कम है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। वहीं, योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाएं ही ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Eligible for MP Ladli Behna Yojana Know Scheme Full Details
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock

आवेदन करने का ये है तरीका:-

  • अगर आप भी इस लाडली बहन योजना से जुड़ना चाहते हैं, ताकि आपको लाभ मिल सके
  • इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी पहले ही दे चुके हैं कि प्रत्येक गांव और वार्ड में अधिकारियों की टीम जाएगी।
विज्ञापन
Who is Eligible for MP Ladli Behna Yojana Know Scheme Full Details
लाडली बहना योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • फिर आपको वहीं योजना का आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा
  • फॉर्म भरने के बाद आपका योजना में आवेदन हो जाएगा
  • पंजीकरण की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में पूरी की जाएगी और फिर 10 जून को महिलाओं के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपये भेज जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed