Benefits of Ayushman Card: अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं, तो सरकार द्वारा आपके लिए कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो लोगों की मदद कर रही हैं। इनमें घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देना, शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप, पेंशन और बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। अब आप आयुष्मान भारत योजन को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा और अगर आप पात्र होते हैं तो कैसे आवेदन कर सकते हैं। तो आप चिंता न करें क्योंकि यहां आप पात्रता चेक करने के तरीके से लेकर आवेदन तक के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के ये सब जानते हैं...
ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाकर उठा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का लाभ, यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन तक का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- आप अगर जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होगी
- इसके लिए सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाएं
- अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और साथ में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां भरें
स्टेप 2
- फिर आपको जनरेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अब आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां दर्ज करें और फिर अपना प्रांत और जिला चुन लें
- इसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम समेत मांगी गई बाकी जानकारिया यहां भरनी है
- ऐसा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या अपात्र।
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप पात्र हैं, तो फिर आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
- केंद्र पर जाने के बाद आपको यहां संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आयुष्मान कार्ड बनवाने का काम करते हों
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं, जिसमें आपके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए
- फिर आपके दस्तावेजों की जांच और पात्रता चेक होगी
- सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और 10-15 दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।