फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Eligibility Criteria: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? मिनटों में ऐसे करें पता

Thu, 15 May 2025 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 May 2025 02:59 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है, लेकिन इसे वे ही लोग बनवा सकते हैं जो योजना के लिए पात्र होते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun nahin banaa sakta
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: अगर आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ना है तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है क्योंकि हर एक योजना की अलग-अलग पात्रता सूची होती है। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी अलग-अलग होते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।



दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। फिर जो लोग पात्र होते हैं वे ही इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं...

who is eligible for ayushman card kaun nahin banaa sakta
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको  'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारी देनी है और फिर आप जान जाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
who is eligible for ayushman card kaun nahin banaa sakta
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं उनकी पात्रता सूची ये है:-

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं
  • अगर आप ईएसआईसी और पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं
  • जिन लोगों की उम्र 70 साल से अधिक है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun nahin banaa sakta
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड:-

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों का ईएसआईसी कार्ड बना है 
  • जो लोग पीएफ के सदस्य हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं आदि।
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun nahin banaa sakta
आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • आपको भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करवाना है
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने के बाद आपसे दस्तावेज लिए जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed