फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? आवेदन करने से पहले ऐसे लगाएं पता

Thu, 12 Dec 2024 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

भारत सरकार की एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who is not check here
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। दरअसल, हमारी खराब दिनचर्या और बाहरी खानपान की वजह से सबसे ज्यादा ये दिक्कतें होती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि किसी बड़ी बीमार से ग्रसित न हो पाए। वहीं, अगर आप किसी बीमारी की चपेट में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, ये आपको चेक करना पड़ता है यानी अपनी पात्रता चेक करनी होती है जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता कैसे चेक की जा सकती है। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card and who is not check here
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले मिलने वाले लाभ के बारे में जान लें

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और इस कार्ड को बनवा लेते हैं तो फिर आपको 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। हर साल आप इतने ही अमाउंट तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसके लिए आपको सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में जाना होता है। कार्ड धारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
who is eligible for ayushman card and who is not check here
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं? ऐसे चेक करें पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपको यहां पर कुछ जानकारी भरनी है जैसे, पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who is not check here
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर इस दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर जो ओटीपी आया है उसे यहां भरें
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे है कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन करना है
  • अब सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
  • इसके बाद दूसरे वाले में अपना जिला चुन लें
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and who is not check here
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आपको सर्च वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है
  • यहां पर ध्यान दें कि सर्च करने के लिए आपको एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • आधार चुनने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है
  • नंबर भरकर सर्च पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed