फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: कौन जुड़ सकता है योजना से और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें

Wed, 04 Dec 2024 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। पर पंजीकरण करवाने से पहले आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
who is eligible and what is benefits of pm Vishwakarma scheme
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: अगर आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं या इससे जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं? तो आपको पहले इस योजना के बारे में जानना चाहिए और साथ ही ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। केंद्र सरकार ने इस योजना को पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया था जिसका उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देना है। इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

who is eligible and what is benefits of pm Vishwakarma scheme
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन इस योजना के लिए पात्र है?

जैसा कि ये साफ है कि इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है। ऐसे में अगर आप इस कैटेगरी में हैं तो फिर आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं...

  • जो लोग सुनार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
who is eligible and what is benefits of pm Vishwakarma scheme
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो दर्जी है
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं 
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं 
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible and what is benefits of pm Vishwakarma scheme
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पात्र हैं तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं उन्हें आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • फिर यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको इस योजना से जुड़ना है
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और इसके बाद आप बतौर लाभार्थी इस पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
who is eligible and what is benefits of pm Vishwakarma scheme
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • 15 हजार रुपये भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सके
  • सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed