फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Shram Card: कौन लोग बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड, जानिए क्या है योग्यता

Wed, 19 Jan 2022 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Jan 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
who can apply e shram card utility news in hindi
कौन लोग बना सकते हैं ई श्रम कार्ड - फोटो : istock

भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह की ऐसी योजनाएं लाई जाती हैं, जिनका सीधा फायदा जरूरतमंदों को पहुंचाने का लक्ष्य होता है। सरकार चाहती है कि लोगों तक इस योजना का सीधा लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए समय-समय पर कई योजनाओं को लाया जाता है। जैसे- आप ई-श्रम कार्ड को ही ले लीजिए। इस कार्ड के जरिए देश के जरूरतमंद लोगों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मौजूदा समय में लोग काफी संख्या में इस कार्ड को बनवा भी रहे हैं। इसमें कार्ड धारक को 2 लाख तक के बीमा कवर के साथ ही कई अन्य तरह के लाभ भी दिए जाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस ई-श्रम कार्ड के लिए कौन पात्र है और कौन नहीं? क्योंकि लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि इसके लिए योग्यता क्या है। अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं...

who can apply e shram card utility news in hindi
कौन लोग बना सकते हैं ई श्रम कार्ड - फोटो : istock

ये है योग्यता:-

  • बात अगर ई-श्रम कार्ड बनवाने की योग्यता के बारे में करें, तो इसे वो लोग बनवा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है।
who can apply e shram card utility news in hindi
कौन लोग बना सकते हैं ई श्रम कार्ड - फोटो : pixabay
  • बस आपको ध्यान देना होता है कि कहीं आप सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी का लाभ न लेते हों, और साथ ही आप आयकर जमा न करते हों। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ये सब करते हैं, तो आपका ई-श्रम कार्ड नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
who can apply e shram card utility news in hindi
कौन लोग बना सकते हैं ई श्रम कार्ड - फोटो : pixabay

ऐसे बनवा सकते हैं कार्ड:-

ऑनलाइन तरीके से

  • आप अगर ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा। यहां अपनी कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपका ये कार्ड बन जाता है।
विज्ञापन
who can apply e shram card utility news in hindi
कौन लोग बना सकते हैं ई श्रम कार्ड - फोटो : pixabay

ऑफलाइन तरीके से

  • अगर आप ऑनलाइन तरीके से ई-श्रम कार्ड नहीं बनाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी किसी भी लोक सेवा केंद्र, सीएससी और डाकघर में जाकर ये कार्ड बनवा सकते हैं। यहां आपको अपने दस्तावेज देने होते हैं, जिसके बाद आपका ये कार्ड बन जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed