Deepfake Photo Detection: आजकल सोशल मीडिया पर हर रोज ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं जो दिखने में बिल्कुल असली लगती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाई गई ये नकली तस्वीरें आम लोगों को बड़ी आसानी से भ्रमित कर देती हैं। कई बार झूठी खबरें फैलाने या ऑनलाइन ठगी करने के लिए भी इन फर्जी तस्वीरों का सहारा लिया जाता है।
{"_id":"6b0061ebe9a9e1304504d15d","slug":"are-you-being-fooled-by-ai-images-spot-fake-ai-generated-photos-with-these-4-subtle-signs-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो नहीं खा रहे AI तस्वीरों से धोखा? इन 4 बारीक संकेतों से पहचानें AI से बनी फर्जी फोटो","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे AI तस्वीरों से धोखा? इन 4 बारीक संकेतों से पहचानें AI से बनी फर्जी फोटो
Fri, 20 Nov 2026 08:36 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:36 PM IST
सार
- Spot Fake AI Photos: आज कल अक्सर लोग ऐआई की फोटो देखकर धोखा खा जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं।
- मगर आप फोटो में कुछ चीजें देखकर समझ सकेत हैं कि फोटो AI से बनी है या रियल है।
विज्ञापन
AI Generated Images
- फोटो : AI
Trending Videos
AI Generated Images
- फोटो : AI
हाथों की उंगलियों को कैसे देखें?
- एआई से बनी तस्वीरों में इंसानी हाथों और पैरों की बनावट अक्सर अजीब होती है। फोटो को जूम करके देखें तो कई बार हाथ में पांच की जगह छह उंगलियां नजर आती हैं।
- इसके अलावा उंगलियों की लंबाई और मुड़ने का तरीका भी असली इंसान की तुलना में काफी टेढ़ा-मेढ़ा या आपस में चिपका हुआ दिखाई देता है।
एआई से तस्वीर बनाना
- फोटो : FREEPIK
त्वचा बहुत ज्यादा चमकदार दिखना
- असली इंसान की त्वचा पर प्राकृतिक रोमछिद्र, झुर्रियां या हल्के दाग-धब्बे जरूर दिखाई देते हैं।
- इसके उलट एआई से बनी तस्वीरों में चेहरे की त्वचा प्लास्टिक जैसी जरूरत से ज्यादा चिकनी और चमकदार नजर आती है।
- आंखों की पुतलियों में पड़ने वाली रोशनी का प्रतिबिंब भी दोनों आंखों में अलग-अलग या अस्वाभाविक दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैकग्राउंड और परछाई में क्या देखें?
- फोटो : AI
बैकग्राउंड और परछाई में क्या देखें?
- तस्वीर के पीछे यानी बैकग्राउंड में मौजूद चीजों पर ध्यान देने से भी सच सामने आ जाता है।
- एआई फोटो के पीछे खड़े लोगों के चेहरे धुंधले या अजीब आकार के हो सकते हैं।
- साथ ही रोशनी की दिशा के हिसाब से जमीन पर पड़ने वाली परछाई भी कई बार गायब रहती है या गलत दिशा में दिखती है।
विज्ञापन
आसानी से बन सकते हैं एआई फोटो (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
फोटो पर लिखे शब्दों को कैसे जांचें?
- अगर वायरल तस्वीर में पीछे कोई साइनबोर्ड, किताब या टी-शर्ट पर कुछ लिखा है, तो उसे ध्यान से पढ़ें।
- एआई सिस्टम अक्सर तस्वीरों में सही अक्षर नहीं लिख पाता और वहां अजीबोगरीब आड़ी-तिरछी रेखाएं बना देता है।
- इन चार आसान संकेतों को जांचकर आप किसी भी फर्जी तस्वीर की सच्चाई तुरंत पकड़ सकते हैं।
