भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्रों से जुड़ी है। असंगठित क्षेत्रों से जुड़े इन लोगों को अपने जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने पिछले साल 2021 में इन कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। इन दिनों बड़े पैमाने पर मजदूर और कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसको देखते हुए जालसाजों का समूह भी सक्रिय हो गया है। वो फर्जी ई श्रम कार्ड बनाने के बहाने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। बीते कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर फर्जी ई-श्रम कार्ड बनाने के बहाने लोगों के साथ ठगी की गई है। ऐसे में नकली ई श्रम कार्ड बनाने वाले इन समूहों से आपको सावधान हो जाना चाहिए। फर्जी ई-श्रम कार्ड बनाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर आपको दंडित भी किया जा सकता है।
e-Shram Card: फर्जी तरीके से बना रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो पकड़े जाने पर हो सकती है सजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन