Ayushman Card Scheme Not Covered Diseases: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य सुविधाएं, सब्सिडी या अन्य सामान दिया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पहले तो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
{"_id":"6798c2973912017e9f08c395","slug":"which-diseases-are-not-covered-under-ayushman-bharat-know-how-to-check-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद भी नहीं करवा सकते किन बीमारियों का मुफ्त इलाज? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद भी नहीं करवा सकते किन बीमारियों का मुफ्त इलाज? ऐसे करें चेक
Tue, 28 Jan 2025 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:28 PM IST
सार
क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। अगर हां तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी बीमारियां इस योजना में कवर नहीं हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन बीमरियों का इलाज नहीं करवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन बीमरियों का इलाज नहीं करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं और जानना चाहते हैं कि किन बीमारियों का मुफ्त इलाज इस कार्ड से नहीं हो सकता तो आप ये अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन बीमरियों का इलाज नहीं करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर 'मेन्यू' में जाना है
- यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Health Benefits Packages' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आप यहां जान पाएंगे कि आप किस बीमारी का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन बीमरियों का इलाज नहीं करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे भी कर सकते हैं चेक
- जहां एक तरफ आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ये जान सकते हैं कि किन बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में नहीं करवाया जा सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ आप ये योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके भी जान सकते हैं। आपको बस इस हेल्पलाइन पर कॉल करना होता है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन बीमरियों का इलाज नहीं करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
- आयुष्मान कार्ड धारक को मुफ्त इलाज के लिए पहले उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना में पंजीकृत है। इसके बाद अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है और फिर यहां पर मौजूद अधिकारी आपके कार्ड को वेरिफाई करते हैं और फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।