Mahakumbh Ayodhya Varanasi Travelling Tips: इन दिनों लगभग हर कोई संगम नगरी प्रयागराज जा रहा है या फिर प्लान कर रहा है। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार के साथ, तो कई लोग तो अकेले ही महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। वहीं, ये बात भी किसी से छुपी नहीं कि प्रयागराज में भीड़ कितनी हो रही है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। भले ही प्रशासन की तरफ से कई व्यवस्थाएं यहां पर की है, लेकिन भीड़ इतनी है कि ये व्यवस्थाएं भी फीकी नजर आ रही है।
{"_id":"679890a64e80fe73ec0a65f8","slug":"travelling-tips-if-you-are-going-from-prayagraj-to-ayodhya-and-varanasi-then-keep-these-things-in-mind-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Travelling: प्रयागराज से वाराणसी और अयोध्या का भी है प्लान तो सोच-समझकर जाएं, हो सकते हैं परेशान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mahakumbh Travelling: प्रयागराज से वाराणसी और अयोध्या का भी है प्लान तो सोच-समझकर जाएं, हो सकते हैं परेशान
Tue, 28 Jan 2025 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:49 PM IST
सार
MahaKumbh 2025: जो श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं उनमें से ज्यादातर लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने भी जा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इन जगहों पर काफी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
महाकुंभ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
महाकुंभ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें
- अगर आप भी प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि जरूरी दस्तावेज साथ जरूर ले जाएं। जैसे, आधार कार्ड, अगर आप अपनी कार से जा रहे हैं तो गाड़ी के पूरी कागज और ड्राइविंग लाइसेंस जरूर साथ रखें, साथ में अगर बुजुर्ग या बच्चे हैं तो उनकी जेब में उनका नाम और अपना मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रखें, ताकि अगर वे कहीं गुम होते हैं तो आपसे आसानी से संपर्क हो जाए। आप बच्चों के कपड़ों पर भी अपना मोबाइल नंबर या पता आदि लिख सकते हैं।
महाकुंभ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
होटल की बुकिंग पहले करवा लें
- आप अगर महाकुंभ से अपनी यात्रा को शुरू करते हुए अयोध्या और बनारस जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आप रहने की व्यवस्था पहले ही कर लें। होटल, धर्मशाला या जिस भी जगह पर आप रूकना चाहते हैं उसे पहले ही बुक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी श्रद्धालु इन जगहों पर पहुंच रहे हैं और ऐसे में वहां जाकर होटल मिलना मुश्किल है और मिल भी जाए तो इसके लिए आपको काफी पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : अमर उजाला
स्नान के समय ध्यान रखें
- जैसा कि महाकुंभ में काफी भीड़ है और घाट किनारों पर लोग स्नान कर रहे हैं तो वहां पर भी काफी भीड़ देखी जा सकती है। ऐसी ही भीड़ वाराणसी में भी है। इसलिए अगर आपके साथ अगर छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो उन्हें अपने साथ ही स्नान करवाएं और अकेले बिलकुल न छोड़ें। साथ ही प्रशासन के द्वारा जो जगहें स्नान के लिए लिए चिह्नित की गई हैं और पानी में जिस जगह से आगे स्नान करने के लिए मनाही है, तो इन बातों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
महाकुंभ से अयोध्या और वाराणसी जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : अमर उजाला
छोटे बच्चों को ले जाने से बचें
- महाकुंभ में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है और अयोध्या और वाराणसी में भी काफी लोग पहुंच रहे हैं। इसलिए अगर हो सके तो कोशिश करें कि छोटे बच्चों को साथ न ले जाएं। भीड़ में उनके गुम होने की संभावना हो सकती है। इसलिए उन्हें आप घर पर ही या किसी अपने के साथ छोड़ सकते हैं और अगर आप बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो उन्हें गोदी में या उनका हाथ पकड़कर रखें। बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाए जिन्हें आप दूर से ही पहचान लें आदि।