फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Tips: क्या आपको भी व्हाट्सएप पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक, तो इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज

Tue, 29 Nov 2022 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Nov 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Tips and Tricks: How to Send Message to Person Who Blocked Me on WhatsApp
व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

Tips For Whatsapp: अगर आप देखेंगे तो आजकल लगभग हर किसी के स्मार्टफोन में आपको व्हाट्सएप का एप मिल जाएगा। दुनिया भर में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं और लोग इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कोई दोस्तों या परिवार के लोगों से बात या कॉल करने के लिए, तो कोई ऑफिस के या अपने कामों के लिए भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। जहां एक तरफ यहां लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो कई मौकों पर लोग एक-दूसरे को ब्लॉक भी कर देते हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके किसी दोस्त ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो आप उससे मैसेज पर बात नहीं कर पाते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि इसका एक तरीका है, जिससे ये हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए इस ट्रिक के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

WhatsApp Tips and Tricks: How to Send Message to Person Who Blocked Me on WhatsApp
व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपके किसी दोस्त या किसी अन्य ने व्हाट्सएप पर आपको ब्लॉक कर दिया है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने दोस्त की मदद लेनी होती है और इसके बाद आप अपने ब्लॉक करने वाले साथी से बात कर सकते हैं।
WhatsApp Tips and Tricks: How to Send Message to Person Who Blocked Me on WhatsApp
व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ये है वो ट्रिक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने ब्लॉक वाले दोस्त से बात करनी है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले करना ये है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लेना है। इसमें आपको अपने किसी दोस्त या जिसे आप चाहें उसे जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Tips and Tricks: How to Send Message to Person Who Blocked Me on WhatsApp
व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपने उस दोस्त से ये बोलना है कि वो उस साथी को ग्रुप में एड करें, जिसने आपको ब्लॉक किया है। अब ग्रुप में आप, आपका दोस्त और वो व्यक्ति है जिसने आपको ब्लॉक किया है।
विज्ञापन
WhatsApp Tips and Tricks: How to Send Message to Person Who Blocked Me on WhatsApp
व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने वाले व्यक्ति से बात करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको एक आखिरी काम करना है और वो ये कि अपने दोस्त से कहना है कि वो ग्रुप छोड़ दें, और इसके बाद ग्रुप में आप और आपका वो व्यक्ति है जिसने आपको ब्लॉक किया है। ऐसे में आप इस ग्रुप की मदद से उससे बात कर सकते हैं और अगर आपसे कोई गलती हुई है तो आप अपने दोस्त से माफी मांगकर दोबारा खुद को अनब्लॉक करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed