फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: सर्विस सेंटर में मोबाइल देते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
these Things to Remember Before Giving Your Smartphone For Repairing at Service Centers Know Details
मोबाइल सर्विस सेंटर में देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

आज के समय में आप देखेंगे तो लगभग हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है और वो भी स्मार्टफोन का। क्या बच्चे और क्या बुजर्ग लोग, मोबाइल फोन सभी की जरूरत बन चुका है। कोई ऑनलाइन क्लास के लिए, कोई गेम खेलने के लिए, कोई मनोरंजन करने के लिए, तो कोई अपने पर्सनल कामों से लेकर ऑफिस के कामों तक के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मोबाइल फोन खराब हो जाता है, जिसके कारण हमें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग इसे सर्विस सेंटर में ले जाकर ठीक करवाते हैं, ताकि उनका काम कम पैसों में हो जाए और उन्हें नए मोबाइल में ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़े। लेकिन अगर आप मोबाइल ठीक करवाने सर्विस सेंटर जा रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना है। वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

these Things to Remember Before Giving Your Smartphone For Repairing at Service Centers Know Details
मोबाइल सर्विस सेंटर में देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप अपने मोबाइल को ठीक करवाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले कस्टमर केयर से बात करके ऑथरजाइज्ड सर्विस सेंटर की जानकारी लें। आजकल कई लोग दुकान के बाहर सर्विस सेंटर के बोर्ड लगा लेते हैं, लेकिन वो कंपनी के नहीं होते हैं। ऐसे में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए पहले जानकारी लें और फिर सर्विस सेंटर में जाएं।
these Things to Remember Before Giving Your Smartphone For Repairing at Service Centers Know Details
मोबाइल सर्विस सेंटर में देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप सर्विस सेंटर में मोबाइल ठीक करवाने के लिए दे रहे हैं, तो अपने मोबाइल से डाटा जैसे- फोटोज, वीडियो, मोबाइल में सेव नंबर्स और मैसेज आदि जरूर निकाल लें। दरअसल, कई मामलों में  मोबाइल में मौजूद डाटा डिलीट हो जाता है या इसके सार्वजनिक होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these Things to Remember Before Giving Your Smartphone For Repairing at Service Centers Know Details
मोबाइल सर्विस सेंटर में देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई बार लोग अपना मोबाइल सर्विस सेंटर में ठीक करवाने के लिए दे देते हैं, लेकिन मोबाइल में से सिम कार्ड निकालना भूल जाते हैं। ऐसा कभी न करें और हमेशा ही ध्यान से सिम कार्ड को जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
these Things to Remember Before Giving Your Smartphone For Repairing at Service Centers Know Details
मोबाइल सर्विस सेंटर में देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • मोबाइल अगर आप सर्विस सेंटर में दे रहे हैं, तो अपने मोबाइल की बैटरी भी निकलवाकर साथ ले जाएं। हालांकि, आजकल ज्यादातर मोबाइल में नॉन-रिमूयेबल बैटरी आ रही है। ऐसी स्थिति में अपनी बैटरी के ऊपर कोई निशान या अपने साइन करके पहचान बनाकर जरूर आएं। इससे उसे कोई बदल नहीं पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed