फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Trick: गलती से मैसेज हो गया है डिलीट? तो परेशान होने की जगह करें ये छोटा सा काम, हो जाएगा रिकवर

Mon, 07 Mar 2022 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Mar 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp tips and Trick how to recover deleted chats on whatsapp
व्हाट्सएप टिप्स: व्हाट्सएप पर डिलीट चैट कैसे रिकवर करें - फोटो : istock

अगर कहा जाए कि ये दौर मोबाइल का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल, बच्चों से लेकर बड़े लोग तक, हर कोई स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। वहीं, युवा तो खासतौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। लोग तस्वीर निकालने, वीडियो बनाने, अपने बैंक के काम करने, खरीदारी करने, कुछ ऑर्डर करने समेत कई अन्य काम मोबाइल फोन से ही कर लेते हैं। वहीं, लोग सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताते हैं और आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप से जुड़ा हुआ है। ये एक मैसेंजर एप है, जिस पर आप सामने वाले को या कोई आपको मैसेज, ऑडियो और वीडियो तक भेज सकता है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपसे कोई मैसेज डिलीट हो गया है, और आप उसे नहीं पढ़ पाए। तो फिर आप क्या करेंगे? हो सकता है कि आप परेशान हों, लेकिन ऐसा करने की जगह आप एक ट्रिक अपना सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं।

Whatsapp tips and Trick how to recover deleted chats on whatsapp
व्हाट्सएप टिप्स: व्हाट्सएप पर डिलीट चैट कैसे रिकवर करें - फोटो : istock

कैसे कर सकते हैं रिकवर?

  • जब हमें सामने से कोई व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता है, तो गलती से कभी हमसे वो मैसेज डिलीट हो जाता है। जरा सोचिए कि अगर वो मैसेज आपके बॉस का हो, तो फिर आप क्या करेंगे? ऐसे में जरूरी हो जाता है कि कैसे भी करके उस मैसेज को रिकवर किया जाए। अगर आप डिलीट मैसेज को रिकवर करना चाहते हैं, तो आप ऐसा क्लाउड की मदद से कर सकते हैं।
Whatsapp tips and Trick how to recover deleted chats on whatsapp
व्हाट्सएप टिप्स: व्हाट्सएप पर डिलीट चैट कैसे रिकवर करें - फोटो : istock
  • दरअसल, व्हाट्सएप आपके सभी मैसेज यानी चैट का बैकअप रखता है, जो क्लाउड में जाकर सेव होता रहता है। रात में 2 से 4 बजे के बीच व्हाट्सएप का इस्तेमाल कम होता है। इसलिए इसका डिफॉल्ट में ये समय तय किया रहता है, जहां आपके सारे मैसेज सेव होते हैं। अब अगर आप कभी व्हाट्सएप का एक्सेस खो देते हैं, तो आप क्लाउड में मौजूद बैकअप की मदद से अपना डेटा वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp tips and Trick how to recover deleted chats on whatsapp
व्हाट्सएप टिप्स: व्हाट्सएप पर डिलीट चैट कैसे रिकवर करें - फोटो : istock

अगर नहीं है बैकअप तो कैसे मैसेज लाएं वापस?

  • मान लीजिए कि अगर आपके क्लाउड में आपकी चैट का बैकअप सेव नहीं हुआ है, तो बैकअप वापस पाने का एक और तरीका है। आपको इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में मौजूद फाइल मैनेजर में जाना है।
विज्ञापन
Whatsapp tips and Trick how to recover deleted chats on whatsapp
व्हाट्सएप टिप्स: व्हाट्सएप पर डिलीट चैट कैसे रिकवर करें - फोटो : istock
  • यहां आपको एंड्रॉयड फोल्डर में जाना है, जहां पर आपको व्हाट्सएप नाम का फोल्डर नजर आएगा। इसमें आपको फोल्डर का नाम बदलना है। ‘msgstore-YYYY-MM-DD.1.db.crypt12’  से बदलकर  ‘msgstore.db.crypt12’ करना है। ऐसा करने से आपको जिस दिन तक की चैट चाहिए, जो रिस्टोर हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed