बेटियों के भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर हम काफी पहले से बचत करते हैं। हालांकि, हम में से अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में बचत के पैसों को बैंक में जमा करते हैं। आज के समय बैंक में जमा किए गए पैसों पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको अपने पैसों पर सही वैल्यू पाने के लिए उसे ठीक जगह पर इन्वेस्ट करना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले है, जहां पर निवेश करके आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में सुकन्या समृद्धि स्कीम में 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई को लेकर हैं चिंतित, तो इस स्कीम में करें निवेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन