WhatsApp Down: दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज इंस्टेंट मैसेजिंग, वीडियो कॉलिंग से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्यों के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब बात है कि भारत में व्हाट्सएप की सर्विस काफी देर से ठप पड़ी हुई है। ऐसे में लोगों को किसी को जरूरी मैसेज, वीडियो कॉल, वॉयस कॉलिंग करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूजर्स व्हाट्सएप से जुड़ी जरूरी सर्विसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए लोग किसी और एप की बजाए व्हाट्सएप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप डाउन होने की वजह से लोग एक दूसरे को अपने जरूरी संदेश नहीं भेज पा रहे हैं। यूजर्स की इसी समस्या को देखते हुए मेटा ने कहा है कि वह जल्द ही व्हाट्सएप की सेवाओं को रिस्टोर करने की कोशिश कर रहा है।
Whatsapp Down: व्हाट्सएप ठप हो जाए तो न लें टेंशन, मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं ये एप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन