फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Alert: व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! कहीं दूसरा व्यक्ति तो नहीं पढ़ रहा आपका मैसेज, ऐसे लगाएं पता

Fri, 29 Jul 2022 08:50 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Alert How to find who is using My WhatsApp Account Through WhatsApp Web know here
Whatsapp Alert: How to find who is using My WhatsApp Account - फोटो : istock

WhatsApp Alert: अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। आज बिजनेस, एजुकेशन, पर्सनल आदि कई जरूरी कामों के लिए लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप पर यूजर्स की प्राइवेसी लीक होने के भी कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। व्हाट्सएप में हमारा पर्सनल डाटा से लेकर प्राइवेसी से जुड़ी कई जरूरी चीजें होती हैं। वहीं अगर ये चीजें कोई दूसरा व्यक्ति एक्सेस कर ले, तो हमें भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपके निजी मैसेज को कई दूसरा व्यक्ति पढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं।

WhatsApp Alert How to find who is using My WhatsApp Account Through WhatsApp Web know here
Whatsapp Alert: How to find who is using My WhatsApp Account - फोटो : istock

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करना है। व्हाट्सएप अकाउंट ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ राइट में दिख रहे थ्री डॉट मेन्यु पर क्लिक करें।

WhatsApp Alert How to find who is using My WhatsApp Account Through WhatsApp Web know here
Whatsapp Alert: How to find who is using My WhatsApp Account - फोटो : istock

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन आ जाएंगे। यहां आपको लिंक्ड डिवाइस के विकल्प का चयन करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि कौन कौन लोग आपके व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग व्हाट्सएप वेब के जरिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Alert How to find who is using My WhatsApp Account Through WhatsApp Web know here
Whatsapp Alert: How to find who is using My WhatsApp Account - फोटो : istock

अगर आप खुद अपने व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग व्हाट्सएप वेब पर कर रहे हैं, तो यहां आपको उस ब्राउजर के बारे में पता चल जाएगा जिस पर आपने अपना व्हाट्सएप अकाउंट खोला है। इसके अलावा अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट को इसके जरिए एक्सेस कर रहा है, तो ये चिंता का विषय है।

विज्ञापन
WhatsApp Alert How to find who is using My WhatsApp Account Through WhatsApp Web know here
Whatsapp Alert: How to find who is using My WhatsApp Account - फोटो : Istock

ऐसे में आपको तुरंत उस ब्राउजर पर क्लिक करके उसको लॉगआउट करना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप इस विषय में आसानी से पता कर सकते हैं कि कौन कौन आपके व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed