फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheque Book Tips: अगर आप भी करते हैं चेकबुक का इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, हो सकता है नुकसान

Mon, 21 Feb 2022 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
What to keep in mind while filling cheque utility news in hindi
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

डिजिटलीकरण के इस दौर में लगभग हर कोई अपने ज्यादातर काम मोबाइल से ही निपटा लेता है। अगर बात बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो हम ऑनलाइन बैंकिंग की तरफ काफी बढ़े हैं। मतलब किसी को पैसे भेजने हो, तो मिनटों में पैसे बैंक खाते में भेज सकते हैं। वहीं, पैसे निकालने के लिए अब एटीएम मशीन हैं, जहां से आप मिनटों में पैसा निकाल सकते हैं। ऐसे में लोगों को काफी सुविधा मिली है। वहीं, बैंक अपने ग्राहकों को कई अन्य तरह की सुविधाएं भी देता है, जिसमें से एक है चेकबुक। दरअसल, कुछ समय पहले तक चेक का इस्तेमाल लोग पेमेंट करने के लिए काफी करते थे। हालांकि, अब भी बड़ा अमाउंट देने के लिए लोग चेक का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप किसी को चेकबुक से पेमेंट कर रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो आपको चपत तक लग सकती है। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What to keep in mind while filling cheque utility news in hindi
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

पहले से साइन करके न रखें

  • आपको इस बात का विशेष ध्यान देना है कि कभी भी चेकबुक के किसी भी चेक पर अपने हस्ताक्षर करके नहीं रखना है। अगर आप पहले से किसी चेक को साइन करके रखते हैं, तो इससे आपके साथ धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पेमेंट करते समय ही चेक पर साइन करें।
What to keep in mind while filling cheque utility news in hindi
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

गैप का विशेष ध्यान रखें

  • कई लोग चेक भरते समय गैप यानी खाली जगह छोड़ देते हैं, जिसके कारण धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए आपको पैसे लिखने के बाद क्रॉस या फिर लाइन खींच देनी चाहिए। इससे इस पर कोई अमाउंट के साथ छोड़छाड़ नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to keep in mind while filling cheque utility news in hindi
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

सारी जानकारी रखें

  • कई लोग जब किसी को चेक देते हैं, तो उस चेक की जानकारी नहीं रखते हैं। जबकि चेकबुक में एक पेज होता है, जिस पर आप प्रत्येक चेक की सभी जानकारी भर सकते हैं। इसलिए आपने किस को पैसे दिए, कितने पैसे दिए, किस तारीख में दिए आदि। ये सब जानकारी आपको संभालकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
What to keep in mind while filling cheque utility news in hindi
चेक भरते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

बदलाव न करें

  • वहीं, कई लोग चेक पर बदलाव या चीजों पर ओवरलैपिंग करते हैं। लेकिन चेक भरते समय आपको कोई बदलाव या ओवरलैपिंग हैंडराइटिंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपका चेक कैंसिंल तक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed