हम में से अधिकतर लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के कई सामान जैसे एसी, फ्रिज, टीवी, पंखा, खान पान से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करते रहते हैं। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि इनमें से कुछ सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं होती है। इस स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं। वे खराब सामान को दुकान पर बदलवाने के लिए लेकर जाते हैं। हालांकि, कई बार दुकानदार उस सामान को बदलने में टालमटोल करता है या उसे बदलने से सीधा मना कर देता है। अगर आपने भी दुकान से कोई सामान खरीदा है और उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। वहीं दुकानदार द्वारा उसे बदला नहीं जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको ग्राहकों के अधिकारों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर कोई दुकानदार खराब सामान की बिक्री करने के बाद उसे वापस नहीं कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जानना जरूरी: दुकानदार ने बेच दिया है गलत सामान और नहीं कर रहा वापस, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:22 PM IST
सार
आपको ग्राहकों के अधिकारों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर कोई दुकानदार खराब सामान की बिक्री करने के बाद उसे वापस नहीं कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन