फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: 3 दिन का है समय, तुरंत करा लें अपने आधार कार्ड को अपडेट, नहीं तो देने होंगे पैसे

Tue, 10 Jun 2025 08:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

आधार कार्ड को 10 सालों में अपडेट कराना होता है। अगर आपने पिछले 10 सालों में अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, तो इस काम को 14 जून, 2025 से पहले करा लें।

विज्ञापन
Aadhaar Free Update Deadline Do This Work immediately Otherwise You Will Have To Pay Fee
Aadhaar Free Update Deadline - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड की शुरुआत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने साल 2009 में की थी। यह कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जो हर किसी व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। आज के समय यह काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास इस कार्ड का होना जरूरी है। यही नहीं बैंक खाता खुलवाने, स्टॉक या म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने आदि कई जरूरी कार्यों में इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं। आधार कार्ड ने भारत को डिजिटल रूप से सशक्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

Aadhaar Free Update Deadline Do This Work immediately Otherwise You Will Have To Pay Fee
Aadhaar Free Update Deadline - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड को 10 सालों में अपडेट कराना होता है। अगर आपने पिछले 10 सालों में अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, तो इस काम को 14 जून, 2025 से पहले करा लें। आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 जून तय की गई है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

Aadhaar Free Update Deadline Do This Work immediately Otherwise You Will Have To Pay Fee
Aadhaar Free Update Deadline - फोटो : Adobestock

अगर आप 14 जून से पहले इस जरूरी काम को नहीं कराते हैं, तो इस कार्य के लिए आपको फीस चुकानी होगी। आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन को पिछले कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Free Update Deadline Do This Work immediately Otherwise You Will Have To Pay Fee
Aadhaar Free Update Deadline - फोटो : Adobestock

अगर आप 14 तारीख के बाद अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये की स्टैंडर्ड फीस चुकानी होगी। आप अपने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। 

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Aadhaar Free Update Deadline Do This Work immediately Otherwise You Will Have To Pay Fee
Aadhaar Free Update Deadline - फोटो : Adobestock

आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed