फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफर होगा आसान: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट और पटना 4.5 घंटे में, यहां जानें बुलेट ट्रेन का पूरा रूट चार्ट

Sat, 05 Sep 2026 06:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

Delhi Patna Bullet Train Route: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने देश के अगले सबसे बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर यानी दिल्ली से पटना रेल कॉरिडोर लेकर बड़ा अपडेट दिया।

विज्ञापन
Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala AI

Bullet Train Route Details: इस बात को सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल है और टिकट मिल भी गई, तो ये सफर काफी लंबा होता है।   



पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि बुलेट ट्रेन आने के बाद यही लंबा सफर महज कुछ घंटों का रह जाएगा। दरअसल, देश के अगले सबसे बड़े हाईस्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर यानी दिल्ली से पटना रेल कॉरिडोर लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

क्या जानकारी दी रेल मंत्री ने?

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना की लगभग 1170 किलोमीटर की दूरी महज 4.5 घंटे में पूरी हो सकेगी
  • मौजूदा समय में सुपरफास्ट और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को इस दूरी को तय करने में लगभग 12 घंटे का समय लगता है
Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन। - फोटो : ANI

बुलेट ट्रेन चलने के बाद किस शहर के लिए अनुमानित कितना समय लगेगा?

  • दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है जिसे मात्र 58 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
  • दिल्ली से कानपुर की दूरी लगभग 455 किलोमीटर हे जिसे 1 घंटा 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
बुलेट ट्रेन - फोटो : ANI
  • दिल्ली से लखनऊ की दूरी लगभग 495 किलोमीटर है जिसे 2 घंटे 12 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
  • दिल्ली से प्रयागराज की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है जिसे 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा
विज्ञापन
Railway minister ashwini vaishnaw announces delhi patna high speed bullet train route check here details
दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन। - फोटो : AI Generated
  • दिल्ली से वाराणसी की दूरी लगभग 945 किलोमीटर है जिसे 3 घंटे 33 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
  • दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1170 किलोमीटर है जिसे 4 घंटे 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed