कोई नौकरी करता है तो कोई अपना बिजनेस करता है ताकि उसे आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। यही नहीं, लोग अपने आज के खर्चों को करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं और ये सही भी माना जाता है। पर कई मौके ऐसे भी आते हैं जब लोगों को पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में या तो लोग अपने रिश्तेदारों से या फिर अपने दोस्तों से उधार ले लेते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो पैसे तो उधार ले लेते हैं पर पैसे लौटाने का नाम तक नहीं लेते। इससे दिक्कतें होती हैं और कई बार तो लोगों की लड़ाइयां तक हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपके भी पैसे किसी ने उधार ले रखे हैं और वो आपको वापस नहीं कर रहा है, तो ऐसे में आप इस खबर में वो तरीका जान सकते हैं जिससे आपको आपके पैसे वापस मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं...
{"_id":"66f156c57298d201d506bc1f","slug":"what-to-do-if-a-person-is-not-returning-your-money-check-rules-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो यहां जानें क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो यहां जानें क्या है तरीका
Tue, 24 Sep 2024 08:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
उधार वापस न मिलने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार वापस न मिलने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले क्या करना है?
- आपसे किसी ने पैसे उधार ले रखे हैं और अब वो नहीं दे रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले वकील के पास जाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे आपको आपके अधिकारों और कानूनी विकल्पों के बारे में बताकर आपको आपके पैसे दिलवा सकता है। इसलिए अपने वकील को पूरा मामला बताएं।
उधार वापस न मिलने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
केस दायर कर सकते हैं
- वकील से मिलने के बाद आप उस व्यक्ति (जिसने आपसे पैसे उधार लिए और अब वो लौटा नहीं रहा है) के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकते हैं। यहां पर आपको साबित करना होता है कि आपको पैसे वापस नहीं मिले हैं। इसके बाद आप अदालत में दायर इस मुकदमे को जीत सकते हैं और आपके पैसे भी वापस मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार वापस न मिलने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
लीगल नोटिस
- आप अगर उस व्यक्ति पर केस फाइल नहीं करना चाहते हैं तो आप उस शख्स को लीगल नोटिस भिजवा सकते हैं। इसमें आपकी मदद वकील करता है और वो लीगल नोटिस तैयार कर भिजवाता है। इस नोटिस से भी आपके पैसे आपको वापस मिल सकते हैं।
विज्ञापन
उधार वापस न मिलने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
सिविल केस
- आपसे उधार लिए हुए पैसे अगर कोई नहीं लौटा रहा है तो आप उसके खिलाफ सिविल केस भी दायर कर सकते हैं। इसमें आपको वकील की ही मदद लेनी होती है जो आपकी तरफ से रिकवरी सूट फाइल करता है। ये धन की वसूली के लिए दायर किया जाने वाला एक दीवानी मुकदमा है।