IMPS vs UPI Payment Mathod: डिजिटल पेमेंट ने भारत में भुगतान करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। डिजिटल पेमेंट आने से देश में ऑनलाइन पैसे का लेनेदेन करना सुविधाजनक हो गया है। डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में आईएमपीएस और यूपीआई आज के समय पेमेंट करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। इन दोनों तरीकों से हम आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इन दोनों तरीकों से आप रियल टाइम पेमेंट कर सकते हैं यानी कुछ सेकेंडों में ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आईएमपीएस और यूपीआई दोनों को ही एनपीसीआई द्वारा विकसित किया गया है। आईएमपीएस और यूपीआई दोनों डिजिटल ट्रांजैक्शन मेथड में कई अंतर हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको यूपीआई और आईएमपीएस के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं -
बात काम की: अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट, तो यहां जानें क्या होता है आईएमपीएस और यूपीआई में अंतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है आईएमपीएस?
आईएमपीएस का मतलब इमीडिएट पेमेंट सर्विस है। यह एक रियल-टाइम इंटरबैंक फंड ट्रांसफर सिस्टम है। इसका मतलब है कि जब आप आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो पैसे तुरंत दूसरे खाते में पहुंच जाते हैं। आईएमपीएस का उपयोग आप किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। आईएमपीएस पेमेंट मेथड में पैसा ट्रांसफर करने के लिए किसी यूपीआई आईडी की जरूरत नहीं होती है। आईएमपीएस में आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर, आधार नंबर, या एमएमआईडी के माध्यम से पैसा भेज सकते हैं। आईएमपीएस की ट्रांजैक्शन लिमिट आमतौर पर 5 लाख की होती है।
क्या है यूपीआई?
यूपीआई का मतलब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस है। यह एक मोबाइल-फर्स्ट पेमेंट सिस्टम है जो आपको अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके किसी भी बैंक खाते से पैसे भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। यूपीआई का उपयोग करने के लिए आपको एक यूपीआई आईडी की आवश्यकता होती है। यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आप किसी भी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूपीआई से ट्रांजैक्शन करने के लिए आईएफएससी कोड और अकाउंट नंबर, फोन नंबर, बार कोड या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस की जरूरत होती है। यूपीआई की ट्रांजैक्शन लिमिट आमतौर पर एक दिन में 1 लाख रुपये की होती है। यूपीआई के माध्यम से आप आसानी से बिल का भुगतान, शॉपिंग और अन्य कई चीजें कर सकते हैं क्योंकि ये यूजर फ्रेंडली होता है।
आईएमपीएस और यूपीआई दोनों ही डिजिटल भुगतान के तरीके हैं। आईएमपीएस तुरंत और बड़े रकम के भुगतान के लिए एक अच्छा विकल्प है, जबकि यूपीआई छोटे रकम के पेमेंट के लिए अधिक सुविधाजनक और यूजर फ्रेंडली है। आईएमपीएस की तुलना में यूपीआई अधिक लोकप्रिय पेमेंट मेथड है, मगर इससे एक दिन में 1 लाख से अधिक पेमेंट नहीं किया जा सकता है।