फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Alert: सावधान! गूगल पर कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं इन चीजों को सर्च? जाना पड़ सकता है जेल

Tue, 07 Jun 2022 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Jun 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
What Things Not to Search on Google in India Know Google Privacy Policy News in Hindi
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
Google Alert: आज के समय में अगर आपको कुछ भी जानना है, तो लोग एक-दूसरे से पूछने की जगह गूगल पर सर्च करते हैं। इंटरनेट की मदद से आप बेहद कम समय में चीजों को यहां से जान सकते हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, दफ्तर, रिसर्च करने जैसे कई अन्य कामों के लिए भी लोग गूगल का ही सहारा लेते हैं। यहां से छोटी से बड़ी बातों का झट से जवाब मिल जाता है। मतलब चीजें बहुत ही आसान हो गई है और हर कोई इस पर निर्भर हो गया है। लेकिन क्या हम गूगल पर सबकुछ सर्च कर सकते हैं? तो आपका जवाब हां में ही होगा, आप कहेंगे कि गूगल पर तो सबकुछ आसानी से मिल जाता है। लेकिन यहां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको गूगल पर सर्च नहीं करना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
What Things Not to Search on Google in India Know Google Privacy Policy News in Hindi
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

इन चीजों को न करें सर्च:-

चाइल्ड पॉर्न के बारे में

  • अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें सर्च करते हैं, तो आपके आईपी एड्रेस की पहचान करके आपको जेल में तक डाला जा सकता है। हमारे देश में चाइल्ड पोर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। इसलिए इससे जुड़ी चीजों को भूलकर भी गूगल पर सर्च न करें।
What Things Not to Search on Google in India Know Google Privacy Policy News in Hindi
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

किसी गलत संस्थान से न जुड़ें

  • आपको गूगल पर कभी भी ऐसी चीजों को सर्च करके उनसे जुड़ने की कोशिश नहीं करनी है, जो बैन संस्थान हैं। जैसे- 'हाऊ टू जॉइन आईएसआईएस' और 'हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट' जैसी चीजों को कभी भी गूगल पर सर्च न करें। इससे आपका मुसीबत में पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Things Not to Search on Google in India Know Google Privacy Policy News in Hindi
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

बम बनाने के बारे में

  • गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी भूलकर मजाक में भी सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। अगर आप गूगल पर ये सर्च करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती हैं, और आप मुसीबत में आ सकते हैं। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
What Things Not to Search on Google in India Know Google Privacy Policy News in Hindi
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock

गर्भपात के बारे में

  • आपको गूगल पर जाकर कभी भी गर्भपात करने के तरीके के बारे में नहीं खोजना चाहिए। कई लोग यहां पर 'हाऊ टू अबॉर्ट' लिखकर सर्च करते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है क्योंकि गूगल पर आपको कई तरीके मिल जाएंगे। दरअसल, ये तरीके आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इसलिए सबसे सही ये रहेगा कि आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed