{"_id":"629f01b826ea313ec958252d","slug":"what-things-not-to-search-on-google-in-india-know-google-privacy-policy-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Alert: सावधान! गूगल पर कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं इन चीजों को सर्च? जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Google Alert: सावधान! गूगल पर कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं इन चीजों को सर्च? जाना पड़ सकता है जेल
Tue, 07 Jun 2022 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Google Alert: आज के समय में अगर आपको कुछ भी जानना है, तो लोग एक-दूसरे से पूछने की जगह गूगल पर सर्च करते हैं। इंटरनेट की मदद से आप बेहद कम समय में चीजों को यहां से जान सकते हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, दफ्तर, रिसर्च करने जैसे कई अन्य कामों के लिए भी लोग गूगल का ही सहारा लेते हैं। यहां से छोटी से बड़ी बातों का झट से जवाब मिल जाता है। मतलब चीजें बहुत ही आसान हो गई है और हर कोई इस पर निर्भर हो गया है। लेकिन क्या हम गूगल पर सबकुछ सर्च कर सकते हैं? तो आपका जवाब हां में ही होगा, आप कहेंगे कि गूगल पर तो सबकुछ आसानी से मिल जाता है। लेकिन यहां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको गूगल पर सर्च नहीं करना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- फोटो : istock
इन चीजों को न करें सर्च:-
चाइल्ड पॉर्न के बारे में
- अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें सर्च करते हैं, तो आपके आईपी एड्रेस की पहचान करके आपको जेल में तक डाला जा सकता है। हमारे देश में चाइल्ड पोर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। इसलिए इससे जुड़ी चीजों को भूलकर भी गूगल पर सर्च न करें।
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- फोटो : istock
किसी गलत संस्थान से न जुड़ें
- आपको गूगल पर कभी भी ऐसी चीजों को सर्च करके उनसे जुड़ने की कोशिश नहीं करनी है, जो बैन संस्थान हैं। जैसे- 'हाऊ टू जॉइन आईएसआईएस' और 'हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट' जैसी चीजों को कभी भी गूगल पर सर्च न करें। इससे आपका मुसीबत में पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- फोटो : istock
बम बनाने के बारे में
- गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी भूलकर मजाक में भी सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। अगर आप गूगल पर ये सर्च करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती हैं, और आप मुसीबत में आ सकते हैं। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
Google Alert: गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए
- फोटो : istock
गर्भपात के बारे में
- आपको गूगल पर जाकर कभी भी गर्भपात करने के तरीके के बारे में नहीं खोजना चाहिए। कई लोग यहां पर 'हाऊ टू अबॉर्ट' लिखकर सर्च करते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है क्योंकि गूगल पर आपको कई तरीके मिल जाएंगे। दरअसल, ये तरीके आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इसलिए सबसे सही ये रहेगा कि आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।